देश

'जावेद अख्तर और आमिर खान क्या मराठी में करते हैं बात', नितेश राणे ने आखिर ऐसा क्यों कहा

Language Row: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने फूड स्टॉल मालिक के साथ हुई मारपीट मामले में कहा कि एक हिंदू को मारा गया है... उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो नल बाजार, मोहम्मद अली रोड पर जाकर कहें कि मराठी बोलो। बता दें कि ठाणे जिले में मनसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक फूड स्टॉल के मालिक को मराठी में बात नहीं करने पर कथित तौर पर पीटा।

Image

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे (फोटो साभार: @NiteshNRane)

Photo : Twitter

Language Row: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को मराठी में न बोलने पर फूड स्टॉल मालिक के साथ हुई मारपीट मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक हिंदू को मारा गया है... उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो नल बाजार, मोहम्मद अली रोड पर जाकर कहें कि मराठी बोलो।

नितेश राणे ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि एक हिंदू को मराठी न बोलने पर पीटा गया। अगर उनमें हिम्मत है तो नल बाजार, मोहम्मद अली रोड पर जाएं और वहां लोगों से मराठी बोलने के लिए कहें... उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वे वहां जाकर टोपी पहनने वालों की पिटाई करें। जावेद अख्तर और आमिर खान क्या मराठी में बात करते हैं? एक गरीब हिंदू की पिटाई क्यों की गई...

फूड स्टॉल मालिक के साथ हुई मारपीट

ठाणे जिले में मनसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक फूड स्टॉल के मालिक को मराठी में बात नहीं करने पर कथित तौर पर पीटा। यह घटना मंगलवार को भायंदर इलाके में हुई। घटना का एक वीडियो मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ हमलावरों को मनसे के चिह्न वाले पटके पहने हुए देखा जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि भोजन खरीदते हुए एक कार्यकर्ता ने फूड स्टॉल के मालिक से मराठी में बोलने को कहा, जिस पर उसने आपत्ति जताई। इससे नाराज होकर आरोपी कार्यकर्ता स्टॉल मालिक पर चिल्लाने लगा। उसके साथ कुछ और लोग भी थे और उन्होंने स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारा। अधिकारी ने बताया था कि स्टॉल मालिक की शिकायत पर काशिमीरा पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा