देश

Disha Patani Firing Case: दिशा पाटनी केस में एनकाउंटर के बाद दो और शूटर गिरफ्तार; दोनों आरोपी नाबालिग

Disha Patani Firing Case: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में फरार दो नाबालिग आरोपियों, नकुल और विजय को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। गौरतलब है कि दोनों नाबालिग हैं। इनके नाम नकुल और विजय हैं। इस केस में यूपी पुलिस ने पहले ही हरियाणा के रविंद्र और अरूण को एनकाउंटर में मार गिराया था।

Image

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले पर दो शूटर गिरफ्तार।(फोटो सोर्स: disha patni instaram)

Photo : Twitter

Disha Patani Firing Case: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में फरार 2 लोगों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने दोनों को दिल्ली से पकड़ा है। गौरतलब है कि दोनों नाबालिग हैं। इनके नाम नकुल और विजय हैं। दोनों पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते नजए आए थे। दोनों के सिर एक एक लाख रुपये का इनाम था। बता दें कि इस केस में पहले ही यूपी पुलिस ने हरियाणा के रविंद्र और अरूण को एनकाउंटर में मार गिराया है।

चार बदमाशों ने शूटिंग को दिया अंजाम

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि कुल 5 शूटर ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इनमें दो बदमाश मारे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने अपने हैंडलर के जरिए 11 सितंबर को 5 शूटरों को बरेली भेजा था। यह लोग बरेली के पंजाब होटल में रुके थे। इस दौरान एक शूटर की तबीयत खराब होने पर वह वापस लौट गया। जिसके बाद चारों बदमाशों ने इस मिशन को अंजाम दिया था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर और सफेद अपाचे बाइक पर बैठकर दिशा पाटनी के घर पहुंचे थे। शूटिंग के पहले उन लोगों ने घर की रेकी की थी।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article