देश

लोकसभा चुनाव में सिंधिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे दिग्विजय सिंह! कहा- पार्टी दे आदेश, तो वो तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2023, 11:37 PM IST

दिग्विजय सिंह 2019 में भोपाल से भाजपा के प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए थे, जबकि सिंधिया को गुना में भाजपा के कृष्ण पाल सिंह यादव से हार का सामना करना पड़ा था। गुना से सिंधिया ने चार बार प्रतिनिधित्व किया था। बाद में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी और मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गए।

Image

सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ेगे दिग्विजय सिंह!

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं दिग्विजय सिंह
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया से छत्तीस का रहा है आंकड़ा
  • कई हार सिंधिया पर निशाना साध चुके हैं दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वह केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में पार्टी की कमजोर सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के अपने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सिंह आज सिवनी के दौरे पर थे।

क्या बोले दिग्विजय सिंह

एक सवाल के जवाब में उन्होंने पत्रकारों से कहा- "मैं वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हूं और मुझे चुनाव लड़ने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन मैं पार्टी का सिपाही हूं, पार्टी मुझे जो भी करने का आदेश देगी, मैं करुंगा। मेरा संसदीय क्षेत्र गुना नहीं बल्कि राजगढ़ है। पिछली बार मुझे भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था, जो मेरी सीट नहीं थी। लेकिन मैं पार्टी का कार्यकर्ता और उसका सिपाही हूं। वह मुझे जो भी आदेश देगी, मैं उसका पालन करूंगा।"

दोनों हारे थे लोकसभा चुनाव

सिंह 2019 में भोपाल से भाजपा के प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए थे, जबकि सिंधिया को गुना में भाजपा के कृष्ण पाल सिंह यादव से हार का सामना करना पड़ा था। गुना से सिंधिया ने चार बार प्रतिनिधित्व किया था। मध्य प्रदेश कांग्रेस में सिंह के प्रतिद्वंद्वी सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी और मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गए।

मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना

केन्द्र की भाजपा सरकार की धूमधाम से रिक्त पदों पर नौकरी के पत्र देने की आलोचना करते हुए सिंह ने दावा किया कि 9.5 लाख सरकारी रिक्तियों में से केवल 45 हजार को ही भरा जा रहा है। सिंह ने दावा किया- "वे खाली पदों को भरने में असमर्थ हैं। मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पदों का बैकलॉग नहीं भरा जा रहा है। यहां तक कि केंद्र में भी बैकलॉग नहीं भरा जा रहा है।"

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती