देश

'जब राम लला की पुरानी मूर्ति थी तो नई की जरूरत क्या है?' प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर दिग्गी राजा का सवाल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 02:57 PM IST

Digvijay Singh : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें किसी न्योते की जरूरत नहीं है। भगवान राम उनके हृदय में बसे हुए हैं। सवाल है कि जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, आखिर वह मूर्ति कहां है? वह मूर्ति क्यों नहीं स्थापित हुई?

Image

दिग्विजय सिंह ने राम लला की पुरानी मूर्ति के बारे में पूछा।

Photo : ANI

Digvijay Singh : अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लोग 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो कुछ नेता ऐसे भी हैं जो बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रसे नेता दिग्विजय सिंह ने राम लला की नई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने बुधवार को पूछा कि राम लला की जब पुरानी मूर्ति थी तो नई मूर्ति की क्या जरूरत है?

मुझे किसी न्योते की जरूरत नहीं है-सिंह

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें किसी न्योते की जरूरत नहीं है। भगवान राम उनके हृदय में बसे हुए हैं। सवाल है कि जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, आखिर वह मूर्ति कहां है? वह मूर्ति क्यों नहीं स्थापित हुई? नई मूर्ति कहां से आ रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि नई मूर्ति की जरूरत क्या है?'

राम लला के दर्शन के लिए पहुंचे लोग

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। नववर्ष के पहले दिन सोमवार को अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग भगवान रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। कई लोगों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई जबकि अन्य लोगों ने प्रतिष्ठित लता मंगेशकर चौक पर एकत्र होकर नए साल के पहले दिन का स्वागत किया। इसके अलावा, उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के एक समूह द्वारा शहर के मध्य में एक रंगारंग शोभा यात्रा निकाली गई।

करीब 8 हजार मेहमानों के जुटने की उम्मीद

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश भर की जानी-मानी हस्तियां जुटेंगी। कार्यक्रम में करीब 8 हजार विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की उम्मीद है। विपक्ष की ओर से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला है। कार्यक्रम में साधु, संध, महात्मा, धर्माचार्य एवं कारोबार एवं मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां जुटेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article