बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में अब संत देवकीनंदन ठाकुर भी उतर आए हैं। उन्होंने बागेश्वर बाबा के चमत्कार को सही ठहराया है। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा का उद्देश्य जनहित है इसलिए उन पर सवाल उठाना गलत है। हालांकि, देवकीनंदन ठाकुर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सवालों पर जवाब देने से मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि वो शंकराचार्य के पद की काफी सम्मान करते हैं। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि वो इस मुद्दे पर बोलने के लिए बहुत छोटे हैं। उनकी औकात नहीं है कि वो उन मुद्दों पर बोलें। शंकराचार्य का पद काफी बड़ा पद है।
