देश

डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से रिहा, बीस दिन की मिली पैरोल

Dera Chief Ram Rahim Released From Jail: गुरमीत राम रहीम सिंह को 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, 11 वीं बार जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख, यूपी के बरनावा आश्रम में रहेंगे।

Image

डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से रिहा, बीस दिन की मिली पैरोल

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बीस दिन की पैरोल मिलने पर उन्हें सुबह-सुबह जेल से रिहा किया गया है। डेरा प्रमुख जेल से यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुए। हालांकि राम रहीम की पैरोल को लेकर कांग्रेस ने एतराज जताया था।

जानकारी के मुताबिक, इस बारे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा था कि राम रहीम को इस वक्त पैरोल देना ठीक नहीं है, इससे मतदान प्रभावित हो सकता है। सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से यूपी के लिए रवाना हुए है। बुधवार सुबह सुनारियां जेल के बाहर हलचल शुरु हो गई थी और जेल परिसर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। करीब साढे़ छह बजे राम रहीम को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से रिहा किया गया। अभी हाल में ही राम रहीम 4 सिंतबर को 21 दिन की फरलो काट कर जेल लौटे थे।

चुनावी गतिविधयों से दूर रहेंगे राम रहीम

राम रहीम की पैरोल को लेकर चर्चा है कि विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए उन्हें इस वक्त रिहा किया गया है, हालांकि राम रहीम को सशर्त पैरोल दी गई है कि वह पैरोल अवधि के दौरान हरियाणा में नहीं रहेंगे और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव और चुनावी गतिविधयों से दूर रहेंगे, अगर शर्तो का उल्लघंन हुआ तो उसी वक्त पैरोल को रद्द कर दिया जाएगा।

कांग्रेस ने राम रहीम के पैरोल पर जताया था एतराज

राम रहीम की रिहाई को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने भी एतराज जताया था और चुनाव आयोग को शिकायत की थी, लेकिन देर रात सरकार ने राम रहीम की रिहाई के आदेश जारी किये और सुबह प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया। बताया जा रहा है कि जेल मैन्वुअल के अनुसार राम रहीम की नियमों के तहत ही पैरोल दी गई है और इस वर्ष की 20 दिन की पैरोल राम रहीम की बाकि थी। यह भी चर्चा है कि राम रहीम का प्रदेश की 32 से अधिक विधानसभा सीटों पर काफी प्रभाव है और भाजपा इसका फायदा उठाना चाहती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article