देश

Delhi Liquor Scam: सुकेश चंद्रशेखर ने फिर फोड़ा लेटर बम, कहा- CM केजरीवाल सहित AAP नेताओं से होती थी बात; गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Delhi Liquor Scam: दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर लेटर बम फोड़ा है। सुकेश ने दिल्ली आबकारी घोटाले की जांच में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। इसे लेकर उसने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

Image

CM केजरीवाल सहित AAP नेताओं से होती थी बात- सुकेश चंद्रशेखर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Liquor Scam: दिल्ली की मंडोली जेल में करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली आबकारी घोटाले की जांच में शामिल होने की इच्छा जताई है। इस सिलसिले में उसने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने इसी मामले में गिरफ्तार किया है। गृह मंत्री को लिखे पत्र में सुकेश ने वाट्सएप पर होने वाले संवाद का स्क्रीनशॉट शामिल किया है। जिन लोगों के साथ उसकी बातचीत होती थी, उनमें भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। सुकेश के अनुसार, चैट में कथित तौर पर नकद लेनदेन का विवरण दिया गया है। इसमें पैसे के लिए घी टिन का कोड वर्ड इस्तेमाल किया गया है। एक करोड़ रुपये के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था।

सुकेश ने BRS नेता के. कविता का भी लिया नाम

सुकेश ने दावा किया है कि कविता के निर्देशों के बाद हैदराबाद में उसके कर्मचारियों द्वारा नकदी एकत्र की गई थी। इस राशि को बाद में दिल्ली और गोवा भेज दिया गया था। सुकेश का कहना है कि इस बातचीत से लेनदेन में के कविता, सत्येंद्र जैन और केजरीवाल की संलिप्तता के पर्याप्त सुबूत मिलते हैं। बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 21 मार्च की शाम को पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। तब से केजरीवाल जेल में हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article