Self Defense Training: दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की मुहिम पर दिल्ली पुलिस की सेल्फ डिफेंस ट्रेनर Sub इंस्पेक्टर किरण सेठी महिला डॉक्टर्स को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रही है। ये ट्रेनिंग प्रोग्राम अलग-अलग अस्तपतालों में चल रहा है। जहां बड़ी संख्या में महिला डॉक्टर सुरक्षा की दृष्टि अपने को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुर सीखती हुई नजर आ रही है। कोलकाता के RG कर हॉस्पिटल मे जिस तरह से एक दरिंदे ने महिला ट्रेनी डॉक्टर को अपना शिकार बनाया और उसकी बेहरहमी से हत्या कर दी। ऐसा हादसा दिल्ली मे न हो उसके लिए छात्राओं और जूनियर डॉक्टर्स को आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
दिल्ली के कई मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर्स ले रही ट्रेनिंग
तस्वीरें दिल्ली के दूसरे सबसे बड़े सफदरजंग हॉस्पिटल की हैं जहां 100 से ज्यादा महिला डॉक्टर्स ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया। ये प्रोग्राम 17 से 20 सितंबर तक चलेगा जिसमे अलग-अलग मेडिकल कॉलेज की छात्राएं और जूनियर डॉक्टर्स हिस्सा लेंगी।
दिल्ली पुलिस की sub इंस्पेक्टर किरण शेठी, दिल्ली के रेड लाइट इलाके GB रोड मे मौजूद आल वीमेन पुलिस पोस्ट की इंचार्ज है। SI किरण और सेल्फ डिफेंस गुरु शिव कुमार कोहली अभी तक 10 लाख से ज्यादा महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग दे चुके है।
