देश

पिस्टल दिखाकर लूट लिया 1 करोड़ का सोना-चांदी, दिल्ली में दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी; क्या है पूरा माजरा?

दिल्ली के भारत मंडमप इलाके में रविवार को अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और चांदी लूट लिया। घटना में लगभग 500 ग्राम सोना और 35 किलो चांदी चोरी हुई। जानकारी के अनुसार, शिवम कुमार यादव और उनका साथी राघव, जो होंडा एक्टिवा स्कूटी से चांदनी चौक से भैरों मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी अपाचे बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने पिस्टल की नोक पर उनके हाथ से सोना-चांदी से भरे बैग छीन लिए और फरार हो गए।

Image

दिल्ली में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और चांदी लूट लिया। (फोटो सोर्स: iStock)

Photo : iStock

दिल्ली के भारत मंडमप इलाके में रविवार को अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और चांदी लूट लिया। घटना में लगभग 500 ग्राम सोना और 35 किलो चांदी चोरी हुई।

पिस्टल की नोंक पर लूटे सोना-चांदी

जानकारी के अनुसार, शिवम कुमार यादव और उसका साथी राघव, जो होंडा एक्टिवा स्कूटी से चांदनी चौक से भैरों मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी अपाचे बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने पिस्टल की नोक पर उनके हाथ से सोने-चांदी से भरे बैग छीन लिए और फरार हो गए।

तिलक मार्ग थाने की पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने संदिग्ध बाइक या संदिग्ध व्यक्तियों को देखा है तो तुरंत सूचना दें।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article