Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल सोमवार को अयोध्या जाएंगे। वह परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने परिवार के मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी व माता-पिता भी होंगे। बता दें, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, उन्होंने कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि वह जल्द ही अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
इससे पहले आज (रविवार) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्री व विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे। लखनऊ से लग्जरी बसों में सवार होकर यूपी के मंत्री-विधायक अयोध्या के लिए रवाना हुए और यहां रामलला के दिव्य दर्शन किए। जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के साथ रामलला के दर्शन करने वालों में बसपा व कांग्रेस के भी कुछ विधायक शामिल रहे। हालांकि, समाजवादी पार्टी के विधायक नहीं दिखे।
रामलला के दर्शन करने वालों का लगा है तांता
राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही रामलला के दर्शन करने वालों का तातां लगा हुआ है। प्राण-प्रतिष्ठा के अगले ही दिन यहां लाखों लोग पहुंच गए थे, जिसके कारण अव्यवस्था भी देखी गई। हालांकि, इसके बाद प्रभु राम के भक्तों को सुगम दर्शन कराए जा रहे हैं। हर दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बता दें, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का उद्घाटन किया था। इस दौरान कई वीआईपी व वीवीआईपी यहां मौजूद रहे थे।
