UKPSC Exam: भर्ती परीक्षाओं में धांधली की CBI जांच की मांग कर रहे युवाओं का प्रदर्शन गुरुवार को उग्र हो गया। बेरोजगारों नौजवानों ने बुधवार रात हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए राजपुर रोड (Rajpur Road) पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने की तमाम कोशिशें की लेकिन नतीजा सिफर रहा। युवाओं में आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसके चलते भड़के युवाओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए बल प्रयोग भी किया। इस बीच युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की जांच से कि लिए सीएम धामी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
देश
UKPSC Lathicharge: छात्रों पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेश बंद का आह्वान, कई छात्र घायल
- Authored by: किशोर जोशीEdited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 10, 2023, 09:18 AM IST
UKPSC Lathicharge: देहरादून में धांधली की सीबीआई जांच को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों की जांच को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन पर ही बेरहमी से लाठियां बरसा दी।
KEY HIGHLIGHTS
- देहरादून: UKPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन हुआ उग्र , 300 से ज्यादा गिरफ्तार
- झड़प-पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद आज, प्रदर्शन के दौरान कई युवा हुए बेहोश
