देश

जानलेवा हमले के एक दिन बाद सुखबीर बादल ने तख्त केसरगढ़ साहिब में की 'सेवा', गले पर लटकी रही तख्ती

बुधवार को स्वर्ण मंदिर में अपनी तपस्या के दूसरे दिन बादल बाल-बाल बच गए थे जब एक पूर्व खालिस्तानी आतंकवादी ने उन पर करीब से गोली चलाई, लेकिन सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को काबू में कर लिया जिसके कारण गोली नहीं चली।

Image

सुखबीर सिंह बादल

Photo : PTI

Sukhbir Badal performs sewa-शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने जानलेवा हमले के एक दिन बाद गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के रूपनगर जिले में तख्त केसगढ़ साहिब के बाहर 'सेवादार' की ड्यूटी निभाई। जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त पूर्व उपमुख्यमंत्री सुरक्षाकर्मियों से घिरे आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। नीले रंग की 'सेवादार' वर्दी पहने बादल एक हाथ में भाला लिए गुरुद्वारे के प्रवेश द्वार पर बैठे थे।

धार्मिक सजा भुगत रहे बादल

वह सिखों की धार्मिक संस्था अकाल तख्त द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा भुगत रहे हैं, जो 2007 से 2017 तक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल सरकार और उनकी पार्टी द्वारा की गई कथित गलतियों के लिए दी गई है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के अलावा अकाल तख्त ने बादल को तख्त केसगढ़ साहिब, तख्त दमदमा साहिब और मुक्तसर और फतेहगढ़ साहिब में दरबार साहिब में दो-दो दिन 'सेवादार' की सेवा करने के लिए कहा है।

बुधवार को स्वर्ण मंदिर में अपनी तपस्या के दूसरे दिन बादल बाल-बाल बच गए थे जब एक पूर्व खालिस्तानी आतंकवादी ने उन पर करीब से गोली चलाई, लेकिन सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को काबू में कर लिया जिसके कारण गोली नहीं चली। बादल के तख्त केसगढ़ साहिब दौरे से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है और पुलिस हर चीज पर नजर रख रही है। बादल के अलावा शिअद के नेता और कार्यकर्ता गुरुद्वारे में मौजूद थे।

बता दें कि पुलिस ने हमलावर की पहचान डेरा बाबा नानक निवासी और एक पूर्व आतंकवादी नारायण सिंह चौरा के रूप में की तथा हमले के बाद सुरक्षा अधिकारी उसे अपने साथ ले गए और उसे गिरफ्तार कर लिया।अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस की सतर्कता के कारण बादल पर हमला विफल कर दिया गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ