देश

दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड सलीम डोला लाया गया भारत, ड्रग डॉन को तुर्की में किया गया था गिरफ्तार

Salim Dola Extradition: सलीम डोला से खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। इसके बाद समीम डोला को मुंबई पुलिस को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

Image

तुर्की में कैसे पकड़ा गया दाऊद का राइट हैंड सलीम डोला, क्या भारत लाना आसान? जानें

Salim Dola: ड्रग डॉन और दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को भारत लाया गया। सलीम डोला को दिल्ली टेक्निकल एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया गया। खुफिया विभाग के एक ऑपरेशन के बाद इंटरनेशनल एजेंसियों के साथ मिलकर सलीम डोला को भारत डिपोर्ट कराया गया है। सलीम डोला को हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। जहां मंगलवार सुबह उसे इस्तांबुल से भारत डिपोर्ट किया गया।

बताया गया कि आज सुबह एक विशेष विमान से सलीम डोला को दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। इस वक्त सलीम डोला से खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। इसके बाद समीम डोला को मुंबई पुलिस को हैंडओवर कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि डोला 'D Company' की ओर से भारत में एक ड्रग नेटवर्क चला रहा था।

डोला पर क्या आरोप?

डोंगरी का रहने वाला डोला, करीब एक दशक पहले भारत से भागने के बाद विदेश से ही अपना काम चला रहा था और कई राज्यों में फैले नशीले पदार्थों के एक नेटवर्क को चला रहा था। भारतीय एजेंसियों ने 'नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट' के तहत उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कीं। जहां आज उसे भारत वापस ले आया गया।

2024 में डोला की भूमिका तब सुर्खियों में आई, जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने 4 किलोग्राम MD जब्ती के मामले में जांच करते हुए सप्लाई चेन का पता लगाया। यह सप्लाई चेन सांगली और सूरत से शुरू होकर UAE और तुर्की तक जाती थी, जहां डोला अपने साथियों के जरिए इन ऑपरेशन्स को निर्देशित करता था। पिछले साल, इसके बेटे ताहिर और भतीजे मुस्तफा मोहम्मद कुब्बावाला को इंटरपोल के जरिए UAE से डिपोर्ट कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम से उसका नेटवर्क कमजोर पड़ गया था।

नारकोटिक्स एजेंसियों के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा, डोला का नाम अंतरराष्ट्रीय कार्टेल से जुड़ा रहा है। उसे पहली बार 1998 में मुंबई हवाई अड्डे पर 40 किलोग्राम मैंड्रेक्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांचकर्ताओं का मानना है कि सलीम मिर्ची के बाद, उसने 'डी-कंपनी' के लिए नारकोटिक्स से जुड़े ऑपरेशन्स को संभाला था।

अमित शाह बोले- नार्को सिंडिकेट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '@narcoticsbureau ने आज तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के मोदी सरकार के मिशन के तहत, हमारी नार्कोटिक्स विरोधी एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क के जरिए सीमाओं के पार भी अपनी पकड़ बना ली है। अब वे कहीं भी छिप जाएं, ड्रग सरगनाओं के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!