देश

पहलगाम अटैक में पिता को खोने वाली बेटी हुई भावुक, ऑपरेशन महादेव में तीनों आतंकियों के ढेर होने पर कही ये बात- Video

Operation Mahadev: अमित शाह ने लोकसभा में घोषणा की कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकवादी ऑपरेशन महादेव में मारे गए। जिसपर पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं भारतीय सेना और भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं। आज उन 26 लोगों को शांति मिलेगी।

Image

पहलगाम अटैक में पिता को खोने वाली बेटी हुई भावुक (ANI)

Photo : ANI

Pahalgam Terrorist Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में घोषणा की कि पहलगाम हमले में शामिल सभी 3 आतंकवादी ऑपरेशन महादेव में मारे गए। इस दौरान पुणे में असावरी जगदाले जिनके पिता संतोष जगदाले पहलगाम हमले में आतंकवादियों द्वारा मारे गए थे ने कहा कि मैं भारतीय सेना और भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं। आज उन 26 लोगों को शांति मिलेगी। आज हम भी चैन की नींद सो पाएंगे और हम आशा करते हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो और देश में शांति बनी रहे। सरकार को महादेव जैसे ऑपरेशन जारी रखने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

पुणे में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने कहा कि आज हमें न्याय मिला है कि वे मारे गए। मैं भारतीय सेना का धन्यवाद करती हूं। मैं आपको बता नहीं सकती कि इन तीन महीनों में मैंने क्या-क्या सहा। मैं अपने पति की तस्वीर के साथ बोलती हूं कि आप वहां (पहलगाम) क्यों गए थे और आपको घर आना चाहिए। हम इसी खबर का इंतज़ार कर रहे थे। कभी-कभी मैं भी सोचती थी कि मेरे पास राइफल क्यों नहीं है, मैं खुद उन्हें मार डालूंगी।

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि 22 अप्रैल का हमला हमारे देश पर हमला था, दुश्मन मुल्क ने आंतकवादी भेजकर हमारे निर्दोष नागरिकों को मारा था। जिस तरह हमारी सेना ने उन आतंकवादियों को मारकर शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया, हम निश्चित तौर पर उन्हें बधाई देते हैं। उनका आभार व्यक्त करते हैं। सेना और सरकार से आग्रह करते हैं कि जब तक आतंकियों का सफाया न हो जाए ऑपरेशन सिंदूर जारी रहना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!