देश

तमिलनाडु में 'विजय सरकार' बनने का रास्ता साफ; कांग्रेस के बाद CPI और माकपा का मिला समर्थन; राज्यपाल से होगी मुलाकात

Tamil Nadu Govt Formation: तमिलनाडु में सरकार गठन की कोशिशों के बीच थलपति विजय की टीवीके को वामपंथी दलों कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), सीपीएम और वीसीके ने समर्थन देने का फैसला किया है।

Image

थलपति विजय

Photo : PTI

Tamil Nadu Govt Formation: तमिलनाडु में सरकार गठन की कोशिशों के बीच थलपति विजय की टीवीके को वामपंथी दलों कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), सीपीएम और वीसीके ने समर्थन देने का फैसला किया है।

राज्यपाल से फिर मिलेंगे विजय

टीवीके प्रमुख विजय शुक्रवार शाम को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से सरकार गठन के संबंध में मुलाकात करेंगे। विजय की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए इस सप्ताह राज्यपाल के साथ यह तीसरी मुलाकात होगी। टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान विजय संभवतः सरकार गठन के संबंध में अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।

खरगे ने भाकपा महासचिव से की बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाकपा महासचिव डी राजा से आग्रह किया कि वाम दल तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व में 'धर्मनिरपेक्ष सरकार' बनाने में सहयोग करें। समाचार एजेंसी भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खरगे ने गुरुवार को राजा से फोन पर बात की।

सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है। विधानसभा चुनावों में विजय की टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई है, लेकिन सरकार बनाने के लिए टीवीके को 118 सीटों की जरूरत है। ऐसे में टीवीके को चुनाव बाद कांग्रेस, वीसीके, भाकपा और माकपा ने समर्थन देने का फैसला किया है। इन दलों से मिले समर्थन के बाद राज्य में विजय सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 5, भाकपा और माकपा ने 2-2 और वीसीके ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में विजय के पास अब 119 विधायकों का संख्याबल मौजूद है। सनद रहे कि विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) को 59, अन्नाद्रमुक को 47, कांग्रेस को पांच, पीएमके को चार, आईयूएमएल को दो, भाकपा को दो, माकपा को दो और वीसीके को दो सीटें मिलीं। वहीं, भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article