देश

माकपा नेता कोडियेरी बालकृष्णन का निधन, भावुक हुए केरल विधानसभा अध्यक्ष- नजरों से दूर हो गए, दिल से कभी नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:29 PM IST

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) के सीनियर नेता और केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का निधन हो गया। वह केंसर से पीड़ित थे।

Image

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) के सीनियर नेता कोडियेरी बालकृष्णन का निधन

तिरुवनंतपुरम/चेन्नई : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) के सीनियर नेता और केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का शनिवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे। उनका कुछ समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। मार्क्सवादी पार्टी के एक पोलित ब्यूरो सदस्य, बालकृष्णन ने 2015 से 2022 तक CPI(M) के राज्य सचिव के रूप में कार्य किया।

वह कई बार विधायक रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक वी एस अच्युतानंदन सरकार में गृह और पर्यटन मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने इस साल अगस्त में पार्टी के प्रदेश सचिव का पद छोड़ दिया था।

केरल विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दिवंगत नेता की एक तस्वीर साझा की और कहा कि हमारी नजरों से दूर हो गए, लेकिन हमारे दिल से कभी नहीं गए। अलविदा प्रिय बालाकृष्णा।

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बालकृष्णन की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण रविवार से यूरोप की अपनी निर्धारित यात्रा स्थगित कर दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article