देश

COVID-19 का कोहराम! नए सब-वेरियंट का और कम हुआ 'डबलिंग टाइम', जानें- कितना खतरनाक?

  • Authored by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 21, 2022, 01:55 PM IST

COVID-19 comeback in China: इस बीच, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में अचानक आई तेजी के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि वे संक्रमित व्यक्तियों के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण में तेजी लाएं और वायरस के उभरते स्वरूपों पर नजर रखें।

Image

कोरोना वायरस संकट के बीच चीन में मास्क लगाकर जाते लोग। (फाइलः एपी)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

COVID-19 comeback in China: चीन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कोहराम फिर से देखने को मिला है। अस्पताल हो या फिर श्मशान...संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। हैरत की बात है वायरस के ओमीक्रॉन का जो सब-वेरियंट त्राहिमाम मचा रहा है, उसका डबलिंग टाइम (एक समय में संक्रमण के मामले बढ़ाना) घट गया है। कहा जा रहा है कि वायरस पहले तक फैलने के बाद दो से तीन में अपना असर दिखाता था, पर अब वह चंद घंटों में फैलने लगा है। सब-वेरियंट एक से 16 लोगों में फैल रहा है।

महामारी विशेषज्ञ एरिक फीगल डिंग ने कुछ सिलसिलेवार ट्वीट्स के जरिए 19 दिसंबर को चीन में हैरान करने वाली स्थितियों से दुनिया को रूबरू कराया था। उनके मुताबिक, चीन में संक्रमण के केस बढ़ने/फैलने का समय अब और दिन नहीं हो सकता है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि डबलिंग टाइम का समय अब संभवतः कुछ "घंटे" है। आर की गणना करना कठिन है।

Experts on Covid-19 outbreak in China

Experts on Covid-19 outbreak in China

दरअसल, चीन में कोराना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप के नए उप-स्वरूपों से जुड़े संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, चीन मौजूदा समय में मुख्यत: अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन स्वरूप के दो उपस्वरूपों-बीए.5.2 और बीएफ.7 से प्रभावित है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि कोविड-19 में केवल ‘‘श्वसन प्रणाली के विफल होने’’ से होने वाली मौतों को ही आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया जाएगा।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article