देश

Covid-19 Cases: भारत में धीरे-धीरे पांव पसार रहा 'कोविड-19', केरल, दिल्ली, बंगाल में सबसे ज्यादा असर

Covid-19 cases in India: केरल सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहाँ एक दिन में 192 नए मामले सामने आए हैं, उसके बाद गुजरात (107), पश्चिम बंगाल (58) और दिल्ली (30) का स्थान है।

Image

भारत में कोविड-19 केसों का आंकड़ा बढ़ रहा है

Covid-19 cases in India: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है और केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है जिसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली।

संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर केंद्र अस्पतालों में कोविड-19 संबंधी तैयारियों की जांच के लिए 'मॉक ड्रिल' आयोजित कर रहा है। सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर ऑक्सीजन, पृथक बिस्तर, वेंटीलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,364 है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों के मरने की सूचना है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अधिकतर मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और घर पर ही उपचार के बाद स्वस्थ हो गए।इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड-19 से 55 लोगों के मरने की सूचना है। 22 मई तक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी।

Covid-19 in India

Covid-19 in India

कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और तैयारी के उपायों का आकलन करने के लिए आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, आपात प्रबंधन प्रतिक्रिया ( EMR) प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) और दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों के प्रतिनिधियों तथा सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में दो जून और तीन जून को कई तकनीकी समीक्षा बैठकें की गईं।

Covid-19 Cases in India

Covid-19 Cases in India

ILI से संबंधित पांच प्रतिशत मामलों में जांच की सिफारिश

आधिकारिक सूत्रों ने चार जून को बताया कि आईडीएसपी के तहत राज्य एवं जिला निगरानी इकाइयां इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों (ILI) और गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियों (SARI) की करीब से निगरानी कर रही हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया था, 'दिशा निर्देश के अनुसार एसएआरआई के सभी मामलों में और आईएलआई से संबंधित पांच प्रतिशत मामलों में जांच की सिफारिश की गई है और एसएआरआई की पुष्टि वाले नमूनों को आईसीएमआर वीआरडीएल नेटवर्क के माध्यम से संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article