देश

बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों को ऑक्सीजन, दवाइयों का स्टॉक रखने का निर्देश

  • Authored by: भावना किशोरEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 25, 2023, 04:25 PM IST

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 8000 के पार हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर अलर्ट रहने को कहा है और कहा कि बेड्स, आईसीयू बेड्स, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन दवाइयों का स्टॉक पूरा रखा जाए।

Image

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की एजवाइजरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • देश में 10 और 11 अप्रैल को बड़ा मॉक ड्रिल
  • प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश
  • मास्क पहने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं इस साल आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले देश में सामने आए हैं अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8000 के पार हो चुकी है। स्वास्थ सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए कुछ समय पहले बताया था कि हम मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन फरवरी के बाद मामले तेजी के साथ बढ़ते देखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर अलर्ट रहने को कहा है।

देश में 10 और 11 अप्रैल को बड़ा मॉक ड्रिल किया जाएगा है इसके पहले सभी अस्पतालों को तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। corona virus के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं इसके पहले अस्पतालों में कितनी तैयारियां है उसको देखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया जाएगा। अस्पतालों को निर्देश की अस्पताल पूरी तैयारी रखें। बेड्स, आईसीयू बेड्स, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन दवाइयों का स्टॉक पूरा रखा जाए।

केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए covid appropriate behaviour चीजों को किया जाए। COVID-19 और इन्फ़्लुएंज़ा में कई समानताएं हैं। डॉक्टरी सलाह पर इलाज व दवाइयां ले।

  • भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचे गंभीर बीमारी वाले लोग ध्यान दें।
  • डॉक्टर्स हेल्थ केयर वर्कर मास्क का प्रयोग करें, सभी लोग मास्क लगाएं।
  • टेस्टिंग बढ़ाई जाए।

इस चिट्ठी में लिखा गया है कि देश में COVID-19 मामलों में वृद्धि हुई है, फरवरी 2023 के मध्य से देखा जा रहा है। COVID के मामले देश में बड़े पैमाने पर केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में जायदा बढ़े है। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के मामले और बीमारी की वजह से मृत्यु के मामले काफी हद तक कम है।

केंद्र की राज्यों को चिट्ठी COVID 19 के बढ़ते मामलों के बीच अलर्ट रहने को कहा है। 10-11 अप्रैल को Mock Drill होगी। सोमवार तक सभी राज्यों को प्लान भेजा जाएगा। COVID और Influenza, H3N2 जैसी बीमारियों से बचाव के सभी उपाय करने को कहा गया है।

भावना किशोर
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article