देश

बरेली में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखे खंभे से टकराई मालगाड़ी, इंजन क्षतिग्रस्त

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां सााजिश की आशंका पैदा हुई है। रेलवे ट्रैक पर कई बार खंभे रखे मिल चुके हैं। राजस्थान में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।

Image

बरेली में मालगाड़ी पलटाने की साजिश

KEY HIGHLIGHTS
  • पलटने से बची बरेली आ रही मालगाड़ी
  • गार्डर टकराने से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त
  • ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टाला हादसा

उत्तर प्रदेश के बरेली में ट्रेन पलटने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। बरेली मेंरेलवे ट्रैक पर कंकरीट का खंभा रखा था, जिसके कारण बरेली से आ रही मालगाड़ी पलटने से बच गई। खंभे से टकराने के कारण मालगाड़ी के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बरेली–पीलीभीत के बीच घटना

घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे। यह घटना बरेली–पीलीभीत के बीच घटी है। दिबनापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रेन तब बची, जब वो बरेली की ओर से आ रही थी। घटना के बाद सेक्शन इंजीनियर ने हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात हाफिजगंज थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची थी हालांकि गनीमत रही कि हादसा टल गया। अधिकारी ने बताया कि हाफिजगंज थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गयी है।

रेलवे ने क्या कहा

पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली इज्जतनगर मण्डल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक मालगाड़ी शुक्रवार रात पीलीभीत से बरेली की ओर आ रही थी कि तभी सैंथल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शरारती तत्वों ने टूटी हुई सीमेंट की बेंच रख दी। उन्होंने बताया कि लोको पायलट ने ट्रेन की पटरी पर रखी बेंच को देख लिया और उसकी सतर्कता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जब रेलवे स्टाफ पहुंचा तो उन्होंने देखा कि पटरी पर सीमेंटेड बेंच के टुकड़े और लगभग 1.25 मीटर लंबा लोहे का गाटर पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि ये अवरोधक अगर समय रहते नहीं हटाए गए होते तो गाड़ी पटरी से उतर सकती थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ