देश

बिहार-यूपी बॉर्डर पर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, छपरा और बलिया जिलों के बीच काटी गई पटरी

बिहार और यूपी बॉर्डर पर ट्रेन डिरेल कराने की साजिश सामने आई है। रेलवे ट्रैक कटा हुआ मिला है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्द भेदी एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। फिलहाल इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है।

Image

छपरा और बलिया जिलों के बीच काटी गई पटरी

Photo : iStock

देश के कई हिस्सों में बीते कुछ समय से ट्रेनों को हादसे का शिकार बनाने के लिए साजिश की खबरें सामने आती रही हैं। अब ताजा मामला बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा से आया है। यहां पर ट्रेन को डिरेल कराने की साजिश का खुलासा हुआ है। असामाजिक तत्वों ने छपरा और बलिया के बीच में ट्रेन की पटरी को काटकर अलग कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्द भेदी एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। हालांकि, समय रहते इस हादसे को टाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-गाजीपुर सीटी शब्दभेदी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से ये हादसा टल गया है लेकिन इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

की-मैन पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान ट्रैक पर देखा क्रैक

जानकारी के मुताबिक, छपरा-गौतम स्थान खण्ड के अप लाइन में पेट्रोलिंग ड्यूटी करते हुए की-मैन ने ट्रैक में क्रैक देखा। जिसके बाद सेफ्टी मानकों के अनुरूप बैनर फ्लैग लगाकर सम्बंधित सुपरवाइजर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही तत्काल सुपरवाइजर एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक की सेफ्टी सुनिश्चित कर 09.08 बजे 13121 कोलकाता-गाजीपुर एक्सप्रेस को पास कराया गया। ट्रेन गौतम स्थान स्टेशन पर 09.12 बजे पहुंच कर आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई। मण्डल रेल प्रबंधक ने की-मैन दीपक राय की ड्यूटी के प्रति सजगता और समर्पण की सराहना की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article