देश

Congress Second List: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे के नाम, दिग्गज इस बार भी चुनाव से दिख रहे दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2024, 10:31 PM IST

Congress Second List: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट से यह भी साफ नजर आ रहा है कि चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुनावी मैदान से किनारा करना ही बेहतर समझा है।

Image

कमलनाथ और गहलोत का नाम लिस्ट में नहीं

Photo : PTI

Congress Second List: कांग्रेस ने आज दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कोई बड़े नाम नहीं दिखे। कांग्रेस के कई दिग्गज जिनके नामों की चर्चा थी, इस लिस्ट से गायब दिखे। हालांकि कांग्रेस के तीन पूर्व सीएम के बेटे जरूर कांग्रेस की इस लिस्ट में शामिल हैं। जिनमें से एक पिछला चुनाव हार गए थे, बाकी दो वर्तमान समय में सांसद हैं।

गोगोई, गहलोत और कमलनाथ के बेटों को टिकट

लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई को जोरहाट से उम्मीदवार बनाया है।

दिग्गजों के नाम गायब

हालांकि, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट से यह भी साफ नजर आ रहा है कि चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुनावी मैदान से किनारा करना ही बेहतर समझा है। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट, मध्य प्रदेश में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह, दिल्ली में हारून यूसुफ सहित गुजरात कांग्रेस के एक बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़े नेता ने भी चुनाव लड़ने से किनारा कर लिया है।

गांधी नेहरू परिवार की परंपरागत सीट पर भी फैसला नहीं

दिल्ली के बड़े नेता अजय माकन पहले ही राज्यसभा जा चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट पर भी अभी तक अपने उम्मीदवार का चयन नहीं कर पा रही है। जबकि, लोगों में अमेठी और रायबरेली की सीट को लेकर काफी उत्सुकता थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article