देश

शाहीनबाग में कांग्रेस नेता आसिफ खान की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर से की गाली-गलौज, भीड़ के सामने किया बेइज्जत

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 26, 2022, 11:06 AM IST

Delhi: आसिफ खान पर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी का आरोप लगा है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आसिफ खान पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में कांग्रेस नेता आसिफ खान की दबंगई, सरेआम पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी
  • आसिफ खान ने पुलिसवालों को धमकी भी दी, MCD चुनाव में प्रचार के दौरान धमकाया
  • पुलिस वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेगी, होगा कानूनी एक्शन!

MCD Election 2022: कांग्रेस (Congress) नेता और ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान (Asif Muhammad Khan) एक बार फिर से विवादों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक सब इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आसिफ खान ने एसआई को सबक सिखाने की धमकी दी और भीड़ के सामने बेइज्जत भी किया। इस दौरान आसिफ खान के समर्थक पुलिसकर्मी के साथ मौके पर धक्का-मुक्की करते नजर आए। इसके बाद सब इंस्पेक्टर वापस लौट गए। हालांकि बाद में केस दर्ज होने के बाद आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चुनाव प्रचार के दौरान की बदतमीजी

खबर के मुताबिक कांग्रेस नेता आसिफ खान MCD चुनाव के प्रचार के दौरान जनसभा कर रहे थे तभी उनके भाषण पर वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर ने आपत्ति जताई जिसके बाद आसिफ खान गुस्सा हो गए और उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए इंस्पेक्टर से कहा, 'चला जा नहीं तो बहुत मारूंगा'। इस दौरान वहां मौजूद अपने समर्थकों को भड़काते हुए नजर आए जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चुपचाप चले गए। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है और वह आसिफ खान पर एक्शन लेने की मांग कर रही है।

दिल्ली पुलिस का बयान

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बयान जारी कर कहा कहा, 'तैयब मस्जिद इलाके के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल ने भीड़ को देखा जहां कांग्रेस MCD काउंसलर उम्मीदवार अरीबा खान के पिता आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ जोरदार नारे लगाते हुए सभा को संबोधित कर रहे थे। जब कांस्टेबल ने सभा के संबंध में उनसे चुनाव आयोग की अनुमति मांगी तो आसिफ खान आक्रामक हो गए और उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आसिफ ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, कांस्टेबल के साथ मारपीट की। थाना शाहीन बाग में आसिफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जांच जारी है।'
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?