देश

'कांग्रेस ने हमेशा अपने सहयोगियों को धोखा दिया है, गोवा में उसके साथ...' बोले AAP नेता

AAP गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने आरोप लगाया कि आप ने पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों को समर्थन दिया था, लेकिन पार्टी ने 'हमेशा अपने सहयोगियों को धोखा दिया है'

Image

आप की राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर (फाइल फोटो: X)

गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को कांग्रेस पर अपने सहयोगियों को 'हमेशा धोखा' देने का आरोप लगाया और 2027 के विधानसभा चुनावों में तटीय राज्य में इस सबसे पुरानी पार्टी के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन करने की किसी भी संभावना से इनकार किया। पत्रकारों से बात करते हुए आप की राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने कहा, 'गोवा में आम धारणा यह है कि कांग्रेस को वोट देना भाजपा को वोट देने जैसा है, क्योंकि पार्टी के निर्वाचित विधायक अतीत में बार-बार भगवा खेमे में शामिल हो चुके हैं।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस एक आलाकमान द्वारा संचालित पार्टी है। हर बार जब उसके विधायक चुने जाते हैं, तो वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं। हमने गोवा में ऐसा दो बार होते देखा है। लोगों को लगता है कि कांग्रेस को वोट देना भाजपा को वोट देने जैसा है।'

'पार्टी ने हमेशा अपने सहयोगियों को धोखा दिया है'

पालेकर ने आरोप लगाया कि आप ने पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों को समर्थन दिया था, लेकिन पार्टी ने 'हमेशा अपने सहयोगियों को धोखा दिया है', और इसके लिए उन्होंने गुजरात (उपचुनाव) और हरियाणा विधानसभा चुनावों का उदाहरण दिया। 'कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है।

40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में AAP के दो MLA

हमें न तो इसकी उम्मीद है और न ही हम ऐसा करने के लिए उत्सुक हैं,' आप नेता ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी 2027 का गोवा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में आप के दो विधायक हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article