देश

PM Modi : 'पूर्वोत्तर का स्वर्ग है सिक्किम, इसके विकास को बाधित करती रही कांग्रेस', गंगटोक में PM मोदी का हमला

रैली में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'सिक्किम के लिए भाजपा की सरकार जो अब कर रही है उसे बहुत पहले कर लिया जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इस राज्य के विकास में लागातार बाधा खड़ी करती रहीं।

Image

गंगटोक में लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी।

Photo : ANI

PM Modi Sikkim Visit: अपनी सिक्किम यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को कांग्रेस और विपक्षी दलों पर पूर्वोत्तर के इस राज्य के विकास में अड़चन पैदा करने का आरोप लगाया। सिक्किम की स्थापना 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सिक्किम एवं पूर्वोत्तर को भारत का 'अस्थलाक्ष्मी' बताया और केंद्र सरकार की 'एक्ट इस्ट एवं एक्ट फैक्ट' नीति पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सिक्किम के विकास को बाधित करती रही कांग्रेस-पीएम

रैली में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'सिक्किम के लिए भाजपा की सरकार जो अब कर रही है उसे बहुत पहले कर लिया जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इस राज्य के विकास में लागातार बाधा खड़ी करती रहीं।' पीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि सिवोक-रागपो रेलवे लाइन की मंजूरी 2008-09 में मिली लेकिन बावजूद इसके जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। केंद्र में भाजपा की सरकार जब आई तो सिक्किम में विकास कार्यों ने गति पकड़ी। सिक्किम में पहली बार रेल पहुंचने वाली है। इससे पहले पीएम ने 4000 करोड़ रुपए की लागत वाली विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Footbal

Footbal

''एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक है सिक्किम'

पीएम ने आगे कहा कि सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, बागडोगरा से एक्सप्रेसवे बनाने और गंगटोक में रिंग रोड का निर्माण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ताकि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सके: प्रधानमंत्री मोदी। पूर्वी भारत का स्वर्ग है सिक्किम, प्रकृति प्रेमी पर्यटकों को राज्य के ’ऑर्किडेरियम’ का दौरा करना चाहिए। सिक्किम ऐसे समय में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक है, जब देश को धर्म और राजनीति के आधार पर बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिक्किम की सड़कों की सफाई और वायु गुणवत्ता यह दर्शाती है कि यहां के लोग प्रकृति संरक्षण के अगुआ हैं।

    विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

    प्रधानमंत्री ने सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंगलवार को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं अवसंरचना, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह हिमालयी राज्य के तेज और सतत विकास के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    Alok Rao
    आलोक कुमार रावauthor

    19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

    और पढ़ें
    End of Article