देश

Donate for Desh: कांग्रेस ने क्राउड फंडिंग से दो सप्ताह में जुटाए 10 करोड़ रुपये, लोगों से और दान देने की अपील

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 06:18 AM IST

Donate for Desh: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘डोनेट फॉर देश’नाम से 18 दिसंबर को लोगों से दान लेने का अभियान शुरू किया और पहले दिन पार्टी को 1.38 लाख रुपये का दान दिया।

Image

कांग्रेस का डोनेट फॉर देश अभियान

Congress Crowd Funding: कांग्रेस ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले लोगों से धन जुटाने के अभियान के तहत गत दो सप्ताह में 10 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि पार्टी ने 18 दिसंबर को ऑनलाइन दान अभियान शुरू किया था और नए साल में प्रवेश के साथ 10 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। माकन ने ट्विटर पर पोस्ट किया, नया साल, नई उपलब्धि। हमने महज दो सप्ताह में 10 करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कर ली है। जैसे ही 2024 सामने आया, हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा करने को लेकर रोमांचित हैं: 138 वर्षों की सेवा का जश्न: हमारे महान राष्ट्र की सेवा में हमारी यात्रा अब 138 उल्लेखनीय वर्षों की है।ऑनलाइन दान में अभूतपूर्व सफलता: हमारे ऑनलाइन दान अभियान ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ दूसरे सप्ताह का समापन किया है। हमने 10 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

माकन ने दान देने की अपील की

उन्होंने कहा, दिल से धन्यवाद : लाखों लोगों को समर्थन के लिए जो इस यात्रा में हमारे साथ जुड़े, आपकी उदारता के लिए। 2,48,929 वैध अंतरण अनुरोध दो सप्ताह में मिले हैं। आपका समर्थन हमारी सफलता का आधार है। जिन लोगों ने पार्टी को अबतक दान नहीं दिया है उनसे अपील करते हुए माकन ने कहा, योगदान की अपीलः अबतक योगदान नहीं दिया है? यह हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने का समय है। हमारे इस अभियान से जुड़ें। पहले ही योगदान दे दिया है? फिर से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने पर विचार करें। प्रत्येक योगदान, भले वह बड़ा हो या छोटा देश को मजबूत बनाने का कदम होगा।

‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कहा, याद रखिए, देश को आपकी जरूरत है, राष्ट्रीय कांग्रेस को आपकी जरूरत है। आपके समर्थन से मिशन को बल मिलेगा और हमें आगे बढ़ते रहने के लिए सशक्त करेगा। मिलकर 2024 के साल को अभूतपूर्व सफलता और प्रगति का बनाए। हमसे जुड़िये और योगदान करिए और इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘डोनेट फॉर देश’नाम से 18 दिसंबर को लोगों से दान लेने का अभियान शुरू किया और पहले दिन पार्टी को 1.38 लाख रुपये का दान दिया। इस अभियान का उद्देश्य इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के वास्ते संसाधन जुटाना है।

बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने हालांकि, कांग्रेस के इस अभियान की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि यह जनता के पैसों को गबन करने और गांधी को अमीर बनाने का एक और हथकंडा है। केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस से जुड़े सांसद के ठिकाने से आयकर विभाग के छापो में हाल में बड़ी मात्रा में मिली नकदी की ओर भी इशारा किया। (PTI)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article