देश

"मजबूर पीएम को भारत के हित बेचने पड़े" यूएस कोर्ट से गौतम अडानी को मिली क्लीन चिट तो भड़के राहुल

राहुल गांधी लंबे समय से आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच सांठगांठ है और इसी के तहत अमरीकी कोर्ट में चल रहे मामले को वापस लेने के लिए राजनयिक दबाव का इस्तेमाल किया गया है।

Image

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

Photo : PTI

Rahul Gandhi on Gautam Adani: अमेरिका की एक संघीय अदालत द्वारा अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ दर्ज आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज करने के फैसले के बाद भारत में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एक "समझौतावादी प्रधानमंत्री" को देश के हितों का सौदा करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा: "इस पूरे मामले में जितना दिखता है, उससे कहीं अधिक गहराई है। एक मजबूर/समझौतावादी प्रधानमंत्री को भारत के हितों का सौदा करने के लिए बाध्य होना पड़ा और इसकी भारी कीमत पूरे देश को चुकानी पड़ रही है।"

राहुल गांधी लंबे समय से आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच सांठगांठ है और इसी के तहत अमरीकी कोर्ट में चल रहे मामले को वापस लेने के लिए राजनयिक दबाव का इस्तेमाल किया गया है।

अमेरिकी अदालत का क्या था फैसला?

न्यू यॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज निकोलस गराफिस ने अमरीकी न्याय विभाग (US Justice Department) की याचिका को स्वीकार करते हुए गौतम अडानी, सागर अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के पूर्व सीईओ विनीत जैन के खिलाफ दायर तीन मुख्य आरोपों (सिक्योरिटीज फ्रॉड, वायर फ्रॉड और षड्यंत्र) को खारिज कर दिया। जज ने इन आरोपों को विद प्रीज्यूडिश खारिज किया है, जिसका अर्थ है कि अमेरिकी सरकार भविष्य में इन्हीं आरोपों पर दोबारा मामला दर्ज नहीं कर सकती।

कोर्ट ने विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (FCPA) के उल्लंघन से जुड़े काउंट-1 और न्याय में बाधा डालने से जुड़े काउंट-5 पर फैसला सुरक्षित रखा है, जिनमें भारत स्थित 5 अन्य गैर-हाजिर सह-आरोपियों के नाम हैं। इसके लिए न्याय विभाग को 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। जज गराफिस ने अपने 47 पन्नों के आदेश में स्पष्ट किया कि यह फैसला केवल 'अभियोजन पक्ष के अधिकार क्षेत्र' का इस्तेमाल है, इसे अदालत द्वारा आरोपों पर कोई निर्दोषता या मेरिट पर फैसला न माना जाए।

अमेरिकी न्याय विभाग ने क्यों वापस लिए मामले?

अमरीकी न्याय विभाग ने मई 2026 में ही कोर्ट से मामला वापस लेने की गुहार लगाई थी। इसके पीछे ये कारण बताए गए:

  • मामला मुख्य रूप से भारत से जुड़ा हुआ था और भारतीय जांच एजेंसियां भी इसकी जांच कर रही थीं।
  • जांच में किसी अमेरिकी निवेशक को प्रत्यक्ष वित्तीय नुकसान की पुष्टि नहीं हुई थी।
  • जो बिडेन प्रशासन के अंतिम हफ्तों में दाखिल किए गए इस मामले को न्याय विभाग ने राजनीतिक रूप से प्रेरित "नाम खराब करने का प्रयास" करार दिया, जिसके ट्रायल तक पहुंचने की संभावना कम थी।

गौतम अडानी और समूह का रुख

मामला खारिज होने पर खुशी जताते हुए गौतम अडानी ने कहा कि वे अमरीकी न्याय प्रणाली के इस फैसले का विनम्रता और गहरे सम्मान के साथ स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है और उनका समूह भारत के निर्माण और राष्ट्र सेवा के अपने संकल्प पर केंद्रित रहेगा। अडानी समूह शुरू से ही इन सभी आरोपों को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताता रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मजबूर पीएम को भारत के हित बेचने पड़े' यूएस कोर्ट से गौतम अडानी को मिली क्लीन चिट तो भड़के राहुल

'मजबूर पीएम को भारत के हित बेचने पड़े' यूएस कोर्ट से गौतम अडानी को मिली क्लीन चिट तो भड़के राहुल

आज की ताजा खबर, 12 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में भूस्खलन के कारण दो की मौत, कई अन्य फंसे...मणिपुर में आगजनी, पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा

आज की ताजा खबर, 12 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में भूस्खलन के कारण दो की मौत, कई अन्य फंसे...मणिपुर में आगजनी, पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा

प्राइवेट अस्पतालों के कमरों का किराया 3-स्टार होटल से अधिक न हो, संसदीय समिति की बड़ी सिफारिश

प्राइवेट अस्पतालों के कमरों का किराया 3-स्टार होटल से अधिक न हो, संसदीय समिति की बड़ी सिफारिश

कांग्रेस शासित ये राज्य कल रहेगा बंद, चक्काजाम के बाद संगठनों का बड़ा ऐलान, जानिए क्या खुला रहेगा और कहां पड़ेगा असर

कांग्रेस शासित ये राज्य कल रहेगा बंद, चक्काजाम के बाद संगठनों का बड़ा ऐलान,  जानिए क्या खुला रहेगा और कहां पड़ेगा असर

बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगा 'मेड इन इंडिया' का दम! कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री ने तैयार किया पहला LHB रेक

बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगा 'मेड इन इंडिया' का दम! कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री ने तैयार किया पहला LHB रेक