देश

आंध्र प्रदेश में ईंधन की कमी से मचा हड़कंप! 421 पेट्रोल पंप हो गए बंद; CM चंद्रबाबू नायडू ने दिए ये निर्देश

Fuel Shortage: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को राज्य में ईंधन की कमी को दूर करने के लिए तत्काल उपाय करने का निर्देश दिया है।

Image

पेट्रोल पंप (फाइल फोटो)

Fuel Shortage: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को राज्य में ईंधन की कमी को दूर करने के लिए तत्काल उपाय करने का निर्देश दिया है। ईंधन की किल्लत के कारण राज्य में कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात मुंबई से अमरावती रवाना होने से पहले मुख्य सचिव साई प्रसाद और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की। रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किल्लत को दूर करने और जनता को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं।''

421 पेट्रोल पंप हो गए बंद

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा के मुताबिक, अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के 4,510 पेट्रोल पंप में से लगभग 421 आपूर्ति की कमी के कारण बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन घबराहट में की जा रही खरीदारी के कारण मांग तेज़ी से बढ़ गई है, जिससे कई पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

पेट्रोप पंप पर लग रही भारी भीड़

सामान्य दिनों में पेट्रोल की औसत बिक्री 6,330 किलोलीटर और डीजल की 9,048 किलोलीटर होती है, लेकिन किल्लत की आशंकाओं के चलते खरीद में काफी वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पेट्रोल की बिक्री 10,345 किलोलीटर और डीजल की बिक्री 14,156 किलोलीटर तक पहुंच गई। आपूर्ति में सुधार के बावजूद, उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि घबराहट में खरीदारी के कारण कई पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

CM नायडू ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि विशेषकर मत्स्य क्षेत्र के लिए ड्रम में थोक खरीदारी से पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिलाधिकारियों और मत्स्य विभाग के साथ समन्वय कर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती