देश

प्रधान का इस्तीफा हो गया, पर अभी बाकी हैं 3 डिमांड..., सीजेपी ने डिमांड रोस्टर किया अपडेट; क्या खाली होगा जंतर-मंतर?

CJP Protest: जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इस बीच, सीजेपी ने कहा कि जंतर-मंतर और पूरा देश अभी भी बाकी मांगों का इंतजार कर रहा है।

Image

सीजेपी की अभी 3 डिमांड बाकी (फाइल फोटो)

CJP Protest: जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। जिसको लेकर जंतर-मंतर पर जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना डिमांड रोस्टर अपडेट किया है।

'अभी बाकी हैं तीन डिमांड'

सीजेपी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''कॉकरोच वापस आ गया। सीजेपी का डिमांड रोस्टर अपडेट हो गया है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।'' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सीजेपी की मांग पूरी हो चुकी है, लेकिन सीजेपी ने स्पष्ट किया है कि अभी उसकी तीन और मांग पेंडिंग हैं जिनमें आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये, किसी भी प्रदर्शनकारी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं और रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस सार्वजनिक माफी मांगें।

सीजेपी ने जारी किए गए बयान में साफ किया है कि जंतर-मंतर और पूरा देश अभी भी बाकी मांगों का इंतजार कर रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है। उन्होंने कहा, ''पिछले 10 दिन का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है।''

प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही जिम्मेदारी ली है और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने लिखा, ''जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है।''

'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए'

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। दीपके (Abhijeet Dipke) ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है। हमें डरना नहीं है। क्या कहते थे ये लोग, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हम कहना चाहते हैं कि झुकती है दुनिया दिखाने वाला चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

दिल्ली में मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन, S-400 की डिलीवरी, ब्रह्मोस-NG के अपग्रेड और Su-57 पर होगी अहम चर्चा

दिल्ली में मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन, S-400 की डिलीवरी, ब्रह्मोस-NG के अपग्रेड और Su-57 पर होगी अहम चर्चा

'ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं', परियोजनाओं में देरी पर भड़के गडकरी

'ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं', परियोजनाओं में देरी पर भड़के गडकरी