देश

'पीड़िता को डराने की अनुमति नहीं', 14 साल की लड़की को धमकाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तुरंत FIR और सुरक्षा का आदेश

Jantar Mantar Student Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए 14 साल की लड़की को धमकाने के आरोप पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर एक्शन लेने को कहा है।

Image

14 साल की लड़की को धमकाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त (फाइल फोटो)

Jantar Mantar Student Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए 14 साल की लड़की को धमकाने के आरोप पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर एक्शन लेने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि ऐसे आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी को भी पीड़िता या उसके परिवार को आपराधिक कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए डराने-धमकाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

बच्ची के खिलाफ काउंटर FIR दर्ज

यह मामला तब सामने आया जब उसकी वकील ने पीठ को बताया कि बच्ची के खिलाफ भी काउंटर एफआईआर दर्ज कर दी गई है, जबकि उस पर कथित तौर पर हमला करने और उसे धमकाने वाले लोग अब भी खुले घूम रहे हैं। वकील ने बताया कि बच्ची की शिकायत को अब पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ने अपने संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की है। वकील ने सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मंगाने का अनुरोध किया।

    रिपोर्ट में लड़की के खिलाफ और उसकी शिकायत पर दर्ज एफआईआर की स्थिति, बच्ची को उपलब्ध कराई गई सुरक्षा तथा कथित हमले और धमकी में शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है।

    पीठ ने स्पष्ट किया कि पीड़िता और उसके परिवार को आपराधिक कार्यवाही जारी रखने से रोकने के लिए किसी भी तरह का दबाव या भय पैदा करना स्वीकार्य नहीं होगा।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article