देश

सोमवार को भारत आएंगे चीनी विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल और जयशंकर से करेंगे मुलाकात; इस मुद्दे पर होगी बात

India China Talks: चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ सीमा वार्ता करेंगे। साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Image

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) और चीनी विदेश मंत्री वांग यी (दाएं) (फाइल फोटो साभार: @DrSJaishankar)

Photo : Twitter

India China Talks: चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ सीमा वार्ता करेंगे। साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वांग की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए निर्धारित चीन यात्रा से कुछ दिन पहले हो रही है। चीनी विदेश मंत्री मुख्य रूप से सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों (SR) की अगली दौर की वार्ता के लिए भारत आ रहे हैं।वांग और डोभाल सीमा वार्ता के लिए नामित विशेष प्रतिनिधि हैं।

वांग यी की दो दिवसीय भारत यात्रा

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18 और 19 अगस्त को भारत की यात्रा करेंगे। बयान में कहा गया, ‘‘अपनी यात्रा के दौरान, वांग भारत के एनएसए डोभाल के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की 24वें दौर की वार्ता करेंगे।’’

जयशंकर से भी मिलेंगे वांग यी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा की योजना दोनों पड़ोसी देशों द्वारा अपने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों के बीच बनाई जा रही है, जो जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़पों के बाद तनावपूर्ण हो गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article