bjp mp alcohol distribution viral video: कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर के भाजपा सांसद के सुधाकर द्वारा लोकसभा चुनाव में जीत के उपलक्ष्य में आयोजित पार्टी में शराब की बोतलें बांटी गईं इसका वीडियो सामने आया है, बीजेपी सांसद डॉ के सुधाकर ने चिक्कबल्लापुर से चुनाव जीता था।
उनके समर्थकों ने रविवार को नेलमंगला में एक थैंक्स गिविंग पार्टी रखी नेलमंगला तालुका के भाजपा अध्यक्ष ने इस इवेंट को आयोजित करवाया था बताते हैं कि इस इवेंट में सांसद के सुधाकर मौजूद नहीं थे।
बीयर और हार्ड लिकर बांटी गई
वहीं बेंगलुरु ग्रामीण जिला पुलिस के मुताबिक इस इवेंट के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट से अनुमति ली गयी थी, बताते हैं कि इस इवेंट में नॉन वेज खाने के अलावा बीयर और हार्ड लिकर बांटी गई।
इवेंट में शराब परोसने की अनुमति मांगी थी
आबकारी विभाग को पत्र लिखकर इस इवेंट में शराब परोसने की अनुमति मांगी थी और फीस भरने के बाद एक दिन का लिकर लाइसेंस दिया गया था। मामला तब बिगड़ गया जब उम्मीद से ज्यादा लोग वहां पहुंच गए और बीयर और शराब को लेने के लिए होड़ मच गई।
