देश

छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 07:40 AM IST

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है, उनमें ज्यादातर संवेदनशील और नक्सल प्रभावित सीटें शामिल हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाल के 12 विधानसभा क्षेत्रों में सीआरपीएफ के 40 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

Image

आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल

Photo : ANI

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुकमा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया गया है, जिसमें सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। बता दें, सुकमा वह संवेदनशील इलाका है, जहां आज मतदान कराए जा रहे हैं।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया है कि घायल जवान को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया था, फिलहाल उसे इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला सुकमा के टोंडामरका इलाके में हुआ, जहां नक्सलियों ने छिपाकर एक IED ब्लास्ट को अंजाम दिया।

20 सीटों पर हो रहा मतदान

छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है, उनमें ज्यादातर संवेदनशील और नक्सल प्रभावित सीटें शामिल हैं। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं और चुनाव कर्मियों को भी हेलिकॉप्टर के जरिए बूथों तक पहुंचाया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दंतोवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिलों के 156 मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से केंद्रों तक भेजा गया है।

सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था

चुनाव आयोग की ओर से शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाल के 12 विधानसभा क्षेत्रों में सीआरपीएफ के 40 हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 20 हजार अन्य जवान भी यहां सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

इन 20 सीटों पर हो रहा मतदान

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article