देश

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दर्दनाक हादसा, खल्लारी माता मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटने से एक महिला की मौत; सात घायल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पहाड़ी मंदिर से नीचे उतर रही रोपवे ट्रॉली के क्रैश होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसा कथित तौर पर तकनीकी खराबी के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Image

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को रोपवे ट्रॉली क्रैश होने से एक महिला की मौत।

Photo : PTI

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटने से कई लोग घायल हो गए। वहीं, इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रॉली मंदिर से नीचे की ओर आ रही थी, तभी अचानक तकनीकी खराबी के कारण वह नियंत्रण खो बैठी और हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के कारणों का पता लगा रहे अधिकारी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी से जुड़ा माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

मंदिर करीब 4,000 फीट की ऊंचाई पर है स्थित

बता दें कि खल्लारी माता मंदिर करीब 4,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोपवे का सहारा लेते हैं। नवरात्रि के चलते रविवार सुबह से ही मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

इसी बीच, यात्रियों को लेकर ऊपर जा रही रोपवे की दो ट्रॉलियां अचानक नियंत्रण खो बैठीं और जमीन पर गिर गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा केबल टूटने या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ माना जा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article