देश

Naxal Encounter: नक्सलियों से सुरक्षाबलों ने ले लिया बदला! इधर सुकमा में ब्लास्ट हुआ, उधर धमतरी में कर दिया एनकाउंटर

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया था, जिसमें सीआरपीएम के कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का एनकाउंटर

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट के कुछ देर बाद ही सुरक्षाबलों ने माओवादियों से बदला ले लिया है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों के घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में कई नक्सलियों के गोली लगने खबर है, हालांकि तलाशी अभियान में एक अभी तक एक नक्सली का शव मिला है। सोमवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू की जाएगी।

अमझर और मुहकोट के जंगलों में एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। अधिकारी ने बताया कि खल्लारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुहकोट-आमझर गांवों के पास जंगल में अपराह्न साढ़े तीन बजे तब मुठभेड़ शुरू हो गई, जब धमतरी के पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के नेतृत्व में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी।

जंगल में भाग गए नक्सली

वार्ष्णेय ने कहा- "गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब गश्ती दल मुहकोट-आमझर जंगल की घेराबंदी कर रहा था। सुरक्षाबलों से घिरने के बाद नक्सली जंगल में भाग गए। इलाके की तलाशी में एक नक्सली के शव के साथ-साथ एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), माओवादी दस्तावेज और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलीं।”

इस साल छत्तीसगढ़ में मारे जा चुके हैं 133 नक्सली

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है और इलाके में तलाशी अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू होगा। इस साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में 133 नक्सली मारे गए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article