देश

ममता बनर्जी की हार के चलते चंद्रनाथ रथ की हुई हत्या, हत्यारों को दी जाए फांसी, बोले सुवेंदु अधिकारी

Chandra Nath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के करीबी और उनके PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। राज्य पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।

Image

चंद्रनाथ रथ की हत्या से सियासी हंगामा

Chandra Nath Rath Murder: अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने बयान देते हुए हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। सुवेंदु ने कहा कि एक निर्दोष की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने रेकी करके हत्या की, दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। सुवेंदु ने कहा कि अगर मैं भवानीपुर में हारता तो ऐसा नहीं होता। ममता बनर्जी की हार के चलते हत्या की गई। मेरा करीबी होने के चलते चंद्रनाथ की हत्या हुई।

कहा- रथ की हत्या में सुपारी किलर शामिल थे

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया कि अगर उनके निजी सहायक चंद्रनाथ रथ उनके लिए काम न करते तो शायद उनकी हत्या न होती, और उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रथ की हत्या में सुपारी किलर शामिल थे, और दावा किया कि उनके करीबी सहयोगी की किसी से कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं थी।

रथ के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर ले जाने से पहले बोलते हुए सुवेंदु अधिकारी ने जोर देकर कहा कि भारतीय वायु सेना के पूर्व जवान की हत्या उनके साथ संबंध होने के कारण हुई। अधिकारी बारासात स्टेट जनरल अस्पताल में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां रथ के शव का पोस्टमार्टम किया गया था।

भाजपा नेता ने कहा, भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक की हत्या शायद न होती अगर वह मेरे निजी सहायक न होते और अगर मैं भाबानीपुर से चुनाव न जीता होता। उनकी एकमात्र गलती सुवेंदु अधिकारी का निजी सहायक होना था। उनकी हत्या सुनिश्चित करने के लिए उन पर पांच गोलियां चलाई गईं। भाजपा के राज्य इकाई अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दोपहर करीब 3 बजे शव वाहन के चांदीपुर के लिए रवाना होने से पहले रथ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रथ की हत्या से सियासी माहौल गर्म

बता दें कि पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के करीबी और उनके PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब राज्य पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस SIT की कमान IG रैंक के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि SIT में अलग-अलग जिलों और विशेष यूनिट्स के अधिकारियों को शामिल किया गया है, ताकि मामले की हर एंगल से जांच की जा सके। टीम हत्या के पीछे की साजिश, राजनीतिक कनेक्शन और हमलावरों के नेटवर्क की जांच करेगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। SIT अब सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

बुधवार रात को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई। उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं गई। एक गोली उसके सिर में दूसरी उनके सीने में और एक पैर में लगी। गोलियां लगने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि हत्यारे कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में बढ़ते तनाव के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

गाड़ी को हमलावर कर रहे थे फॉलो

जानकारी के मुताबिक, मध्यग्राम में डोलतला के पास रात करीब 10:30 बजे जब चंद्रनाथ अपनी गाडी में बैठ कर घर जा रहे थे, तभी हमलावर काफी देर से उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी धीरे हुई तभी हमलावरों ने उनपर चार राउंड फायरिंग की। जिसमें से उन्हें तीन गोलियां लगीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि रथ को ले जा रहे वाहन को पहले दोहरिया जंक्शन के पास एक छोटी चार पहिया वाहन ने रोक दिया, जिसके बाद एक मोटरसाइकिल सवार एसयूवी के पास आया और करीब से गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में चार पहिया वाहन में सवार लोग वाहन छोड़कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article