देश

CBI ने ऑपरेशन ‘HAECHI-VI’ में किया बड़ा एक्शन, 8 इंटरनेशनल साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

CBI की टीम ने इन अपराधियों के पास से करीब 66,340 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹55 लाख) की नकदी बरामद की और 30 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने इंटरपोल के वैश्विक अभियान ‘ऑपरेशन HAECHI-VI’ में सक्रिय भागीदारी करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन का मकसद साइबर के ज़रिए होने वाले वित्तीय अपराधों और ऑनलाइन ठगी के गिरोहों पर लगाम लगाना था। इस अभियान में CBI ने FBI (अमेरिका), US Department of Justice और जर्मन अथॉरिटीज़ के साथ मिलकर काम किया। कार्रवाई के दौरान CBI ने 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और 45 संदिग्धों की पहचान की है जो अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी और नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील गतिविधियों में शामिल थे।

30 बैंक खाते फ्रीज

CBI की टीम ने इन अपराधियों के पास से करीब 66,340 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹55 लाख) की नकदी बरामद की और 30 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। FBI से मिली जानकारी के आधार पर CBI ने दो ऐसे अपराधियों को पकड़ा जो अमेरिकी नाबालिग लड़कियों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाकर डराते-धमकाते थे और उनसे अश्लील तस्वीरें व वीडियो मंगवाते थे। इसी दौरान, CBI ने दिल्ली और अमृतसर में चल रहे फर्जी टेक सपोर्ट कॉल सेंटर्स पर भी छापे मारे जो अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता के बहाने ठग रहे थे।

वहीं जर्मन अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर सिलिगुड़ी (दार्जिलिंग) में एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया जो जर्मनी के लोगों को ऑनलाइन ठगने में शामिल था। CBI के मुताबिक, ऐसे साइबर गिरोह देश और विदेश दोनों जगह लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। इंटरपोल और अन्य विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई से कई बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क ध्वस्त हुए हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article