देश

Cash For Query: महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में CBI ने लोकपाल को सौंपी रिपोर्ट

Mahua Moitra News: महुआ पर आरोप है कि वह भ्रष्ट आचरण में लिप्त थीं और उन्होंने हीरानंदानी से रिश्वत व अन्य अनुचित लाभ लेकर 'अपने संसदीय विशेषाधिकारों से समझौता किया तथा लोकसभा सदस्य होने के नाते मिली लॉगइन आईडी और पासवर्ड साझा कर राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष खतरा पैदा किया।'

Image

महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो: canva)

Photo : ANI

Cash For Query Scam: सीबीआई ने लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से जुड़े कथित 'पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने' के मामले में लोकपाल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।सीबीआई ने लोकपाल की सिफारिश पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत पिछले साल 21 मार्च को महुआ और हीरानंदानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मामले में अपनी जांच के निष्कर्ष लोकपाल को सौंप दिए हैं, जो आगे की कार्रवाई तय करेगा। महुआ पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से निर्वाचित हुई थीं। दिसंबर 2023 में उन्हें 'अनैतिक आचरण' के लिए सदन से निष्कासित कर दिया गया था।

महुआ ने इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी। उन्होंने 2024 के आम चुनावों में कृष्णानगर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार अमृता रॉय को हराकर 18वीं लोकसभा में अपनी सीट बरकरार रखी।भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से मोइत्रा पर लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के आधार पर सीबीआई को निर्देश जारी किए।

दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ ने बई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार लेकर उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य को निशाना बनाने के लिए संसद में सवाल पूछे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article