देश

Maulana Tauqeer Raza: मौलाना तौकीर रजा खान के भड़काऊ भाषण पर मुरादाबाद में केस दर्ज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 13, 2023, 06:33 PM IST

police case on maulana Tauqeer Raza: इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा पर उनके विवादित बयान के लिए मुरादाबाद में केस दर्ज किया गया है।

Image

इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां

Maulana Tauqeer Raza controvercy: इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां (maulana Tauqeer Raza) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सामाजिक माहौल खराब करने और विवादित बयान देने के आरोप में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस ने यह केस मुरादाबाद में दर्ज किया है।

तौकीर अली रजा खान ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा था कि अगर हिंदू राष्ट्र की मांग करना सही है तो खालिस्तान की मांग करना भी सही है, अगर मुसलमान नौजवान भी इसी तरह खड़े हो गए और मुस्लिम राष्ट्र की मांग करने लगे तो इस देश का क्या होगा...

गौर हो हो कि शनिवार को मौलाना तौकीर रजा तिरंगा यात्रा लेकर मुगलपुरा के मदरसा जामिया अशरफिया में आए थे इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने बयान दिया था कि हिंदू राष्ट्र की बात करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए वहीं तौकीर रजा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी भी की थी।

'पहले बम फूटते थे, आज क्यों नहीं फूटते'

गौर हो कि अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाले मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर से भड़काऊ भाषण दिया, उन्होंने कहा कि पहले बम फूटते थे, आज क्यों नहीं फूटते, आज भी मुसलमानों को बम फोड़ना चाहिए, आतंकवादी बनना चाहिए...। मुसलमान तब न बम फोड़ रहा था न आज मार रहा है। जो बम मार रहे थे, वो हिंदू समाज को बहकाने का काम कर रहे थे। ये वहीं लोग है जो आज हुकूमत में बैठे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान दिए और उन्हें 'धृतराष्ट्र' कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी प्रशासन अक्सर उन लोगों का समर्थन और सराहना करता है जो मुसलमानों को मारते हैं और इस्लाम का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश की महिला राष्ट्रपति उनके सुझावों को गंभीरता से सुनेंगी।

तौकीर रजा ने माफिया अतीक अहमद का समर्थन किया

गौरतलब है कि उमेश पाल मर्डर को लेकर तौकीर रजा ने माफिया अतीक अहमद का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सियासी दुश्मनी को लेकर ये कार्रवाई हो रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article