देश

बदायूं : ‘नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद' मामले की सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित

Budaun : बदायूं में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की त्वरित अदालत में जारी ‘नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी’ मामले की सुनवाई बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गई। मामले से जुड़े एक वकील ने यह जानकारी दी। वकील ने बताया कि मामले में अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।

Image

‘नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद' मामले की सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित।

Budaun : बदायूं में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की त्वरित अदालत में जारी ‘नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी’ मामले की सुनवाई बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गई। मामले से जुड़े एक वकील ने यह जानकारी दी। वकील ने बताया कि मामले में अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।

10 मार्च की नयी तारीख तय की

अदालत ने 11 फरवरी को इंतजामिया कमेटी का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ताओं को तलब किया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद, त्वरित अदालत के न्यायाधीश अमित कुमार ने मुस्लिम पक्ष को अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई 19 फरवरी के लिए निर्धारित की। हालांकि, वकीलों की हड़ताल के कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी और न्यायाधीश ने अब 10 मार्च की नयी तारीख तय की है।

वकीलों की हड़ताल की वजह से नहीं हो पाई सुनवाई

इस मामले पर बात करते हुए हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विवेक रेन्डर ने कहा, ‘वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी।’उन्होंने कहा, ‘न्यायाधीश अमित कुमार ने अब अगली सुनवाई 10 मार्च के लिए निर्धारित की है। हम दलीलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मुस्लिम पक्ष द्वारा अपनी दलीलें पेश करने के बाद मुकदमे की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article