देश

PM मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, AI समिट में लेंगे हिस्सा; जानिए पूरा कार्यक्रम

Brazilian President Lula India Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा भारत यात्रा पर आ रहे हैं। बकौल विदेश मंत्रालय, राष्ट्रपति लूला 18 से 22 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे।

Image

पीएम मोदी के बुलावे पर भारत आ रहे ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला (फाइल फोटो साभार: @narendramodi)

Photo : Twitter

Brazilian President Lula India Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा भारत यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला 18 से 22 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान, राष्ट्रपति लूला नई दिल्ली में होने वाली दूसरी एआई समिट में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में ब्राजीलियाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बारे में जानकारी दी। जायसवाल ने बताया कि भारत और ब्राजील के बीच 21 फरवरी को द्विपक्षीय बातचीत होगी। यह दिन ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला की भारत यात्रा का प्रमुख दिन होगा। इस दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने ब्राजीलियाई समकक्ष की मेजबानी करेंगी।

इस दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने ब्राजीलियाई समकक्ष की मेजबानी करेंगी। लूला दा सिल्वा अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति लूला के साथ कई ब्राजीलियाई मंत्री और एक बड़ा बिजनेस डेलीगेशन भी आएगा, जो भारत में व्यापार और निवेश के अवसरों की तलाश करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल के लिए अलग-अलग कारोबारी कार्यक्रम भी तय किए गए हैं।

राष्ट्रपति लूला के साथ कई ब्राजीलियाई मंत्री और एक बड़ा बिजनेस डेलीगेशन भी आएगा, जो भारत में व्यापार और निवेश के अवसरों की तलाश करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल के लिए अलग-अलग कारोबारी कार्यक्रम भी तय किए गए हैं।

AI समिट में इमैनुएल मैक्रों भी होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एआई समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल होंगे। रणधीर जायसवाल ने बताया कि एआई समिट के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे की पहले ही घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा, ''AI समिट में शामिल होने वाले दूसरे लीडर्स के बारे में जल्द ही और अनाउंसमेंट किए जाएंगे।''

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति लूला की भारत यात्रा ब्राजील की नई विदेश नीति का हिस्सा है, जिसके तहत अमेरिका और चीन जैसे पारंपरिक साझेदारों पर आर्थिक निर्भरता कम करना है, जबकि भारत जैसी उभरती हुई अर्थव्यवस्था के साथ संबंध मजबूत करना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article