देश

Video: 'Hello India... ये वीडियो आपके लिए', राहुल गांधी ने जिस ब्राजिलियन मॉडल का लिया नाम, उसने बताई पूरी सच्चाई!

Rahul Gandhi Brazil Model Girl: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि हरियाणा में ब्राजील की मॉडल ने 22 बार वोट दिया है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कहां से आया। राहुल गांधी ने लड़की का नाम matheus ferrero बताया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ब्राजील की युवती ने प्रतिक्रिया दी है।

Image

राहुल गांधी ने जिस मॉडल का किया जिक्र, उसने बताई पूरी सच्चाई।(फोटोस सोर्स: @SupriyaShrinate)

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Brazil Model Girl: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए चुनाव आयोग से काम-काज पर फिर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी नाम हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में ब्राजील की मॉडल ने 22 बार वोट दिया है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कहां से आया। राहुल गांधी ने लड़की का नाम matheus ferrero बताया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ब्राजील की युवती ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्हेंने ब्राजील की भाषा में अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि उनका नाम लारिस है। वो पहले मॉडलिंग किया करती थीं, लेकिन अब वो इस पेशे से दूर हैं। हालांकि, वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। लारिस ने कहा कि भारत से मुझे कई पत्रकारों के मैसेज कर रहे हैं।

लारिस ने ब्राजिलियाई भाषा में इंस्टाग्राम पर अपना मैसेज जारी किया है। इस मैसेज का हिंदी अनुवाद है।

हेलो इंडिया, मैं हूं वो ब्राजीलियन मॉडल जिसके बारे में आप सब बात कर रहे हैं…

देखिए, सबसे पहले मैं साफ़ कर दूं। मेरा भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे भारतीय पत्रकारों के लिए एक वीडियो करने को कहा गया था, और मैं बस वही कर रही थी। सच कहूं तो, मैं कभी भारत गई भी नहीं हूं। मैं पहले मॉडल थी, अब डिजिटल इंफ्लुएंसर हूं। लेकिन हां, मुझे भारत के लोगों से बहुत प्यार है। आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद… नमस्ते!

अब ये पूरा मामला थोड़ा गंभीर हो गया है। कुछ भारतीय पत्रकार मुझसे संपर्क कर रहे हैं, मेरे बारे में जानना चाहते हैं, इंटरव्यू लेना चाहते हैं। और हां, मैंने सबको जवाब दिया है। हर सवाल का।

हाँ, मैं ही वो “रहस्यमयी ब्राजीलियन महिला” हूं, वही जिसे आप सब खोज रहे हैं। पर मैं तो बस बच्चों के साथ काम करती हूं, इतना ही। अब तो मैं मॉडल भी नहीं हूं, और आपके हिसाब से अब “रहस्यमयी” भी हो गई हूं!

भारतीय दोस्तों, मेरे इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है। चलिए, अब मैं आप सबसे बात करूंगी। वो तस्वीरें जो फैलीं। वो मैं नहीं थी, सिर्फ मेरी तस्वीरें थीं। फिर भी, मैं आपकी चिंता और दया भावना के लिए सच में आभारी हूं।

कई लोग पूछते हैं, “क्या मैं इंडियन जैसी दिखती हूं?” मुझे तो लगता है मैं थोड़ी मेक्सिकन जैसी लगती हूं! लेकिन सच में, मैं भारत के लोगों की दयालुता से बहुत प्रभावित हूं। आप मेरी कहानियां देखते हैं, उन्हें अख़बारों तक पहुंचाते हैं, और उनका अनुवाद करते हैं। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

मैंने ये वीडियो भारत के लोगों के लिए बनाया है। आपके लिए। अब तो मुझे हिंदी के कुछ शब्द भी सीखने होंगे। अभी तो मैं बस “नमस्ते” जानती हूं, पर शायद अब और भी सीख लूंगी।

और हां… शायद मैं अब भारत में फेमस होने वाली हूं! सोचिए जरा, एक ब्राजीलियन मॉडल… भारत में फेमस! लेकिन इस मुद्दे पर बस इतना ही कहना चाहूंगी। मामला अब बहुत गंभीर हो गया है, और मैंने जो कहना था, कह दिया है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ वोटर हैं। 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था। इसकी वजह से कांग्रेस हारी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें