देश

INS Mormugao से छोड़ी गई Brahmos, विध्वंसक मिसाइल का निशाना रहा सटीक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 15, 2023, 08:58 AM IST

ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एक भारत-रूस संयुक्त उद्यम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है।

Image

INS Mormugao से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण

Photo : ANI

BrahMos missile: भारतीय नौसेना ने अपने फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ (INS Mormugao) से रविवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। एक अधिकारी ने कहा कि इसके जरिए समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया। अधिकारी ने अपनी पहली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सटीक निशाने लगाने के लिए आईएनएस मोरमुगाओ की भी तारीफ की। यह भारतीय नौसेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे नया गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक है।

भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का प्रतीक

अधिकारी ने कहा कि जहाज और उसके शक्तिशाली हथियार दोनों स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत और समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता के चमकदार प्रतीक हैं। बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एक भारत-रूस संयुक्त उद्यम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है। इसे पनडुब्बी, जहाज, विमान और जमीन से लॉन्च किया जा सकता है।

भारत ब्रह्मोस मिसाइलों का भी निर्यात करता है। यह 2.8 मैक यानी ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना गति से उड़ान भरता है। इस मिसाइल परीक्षण के फायरिंग स्थान की जानकारी नहीं दी गई है। भारत ने पिछले साल जनवरी में मिसाइल की आपूर्ति के लिए फिलीपींस के साथ 375 मिलियन डॉलर का सौदा किया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article