देश

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे, दिखी बढ़िया बॉंडिंग-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 13, 2023, 09:14 PM IST

Salman Khan Meets Bengal CM Mamata Banerjee: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान शनिवार की शाम को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

Image

सलमान खान शनिवार की शाम को ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे

Photo : ANI

बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान पश्चिम बंगाल पहुंचे है, उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की है, खास बात ये कि सलमान खान को धमकी के मद्देनजर उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे।सलमान खान ने ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की।

सलमान खान शाम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे, इस दौरान सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक सड़कों पर जमा हो गए, बताते हैं कि सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया वहीं सलमान खान और ममता बनर्जी ने उपस्थित लोगों का अभिवादन भी किया, लोग अपने पसंदीदा एक्टर को अपने बीच पाकर खासे खुश नजर आए।

बताते हैं कि सलमान ने ममता बनर्जी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की औार वो करीब आधे घंटे तक ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर रहे, अभिनेता देर शाम को आयोजित होने वाले ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए शहर में हैं गौर हो कि सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं वहीं सलमान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि सलमान ने मुख्यमंत्री आवास पर करीब 30 मिनट बिताए, जिस होटल में सलमान ठहरे हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, सलमान खान जब जाने लगे, तो सीएम ममता बनर्जी खुद उन्हें गाड़ी तक छोड़ने आईं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article