आज की ताजा खबर: BMC में महायुति की बल्ले-बल्ले; दिल्ली-NCR में ग्रैप-3 की पाबंदियां फिर हुईं लागू
आज की ताजा खबर लाइव, 16 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ महाराष्ट्र निकाय चुनाव रिजल्ट, ट्रंप, मोदी, आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट किया।
आज की ताजा खबर: BMC में महायुति की बल्ले-बल्ले; दिल्ली-NCR में ग्रैप-3 की पाबंदियां फिर हुईं लागू
आज की ताजा खबर लाइव, 16 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ महाराष्ट्र निकाय चुनाव रिजल्ट, ट्रंप, मोदी, आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सभी लोगों से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित तमिल साहित्य के महत्वपूर्ण ग्रंथ तिरुक्कुरल पढ़ने की अपील की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आज तिरुवल्लुवर दिवस पर तिरुवल्लुवर को नमन करता हूं। उनकी रचनाएं और आदर्श असंख्य लोगों को प्रेरित करते हैं।’’
ईरान की इस्लामिक सत्ता को चुनौती देने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को धीरे-धीरे शांत होते नजर आए। एक सप्ताह पहले ही अधिकारियों ने देश को दुनिया से अलग-थलग कर दिया था और अपनी दमनकारी कार्रवाई को तेज किया था।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दमनकारी कार्रवाई में कम से कम 2,615 लोग मारे गए। प्रदर्शनकारियों की हत्याओं के बदले अमेरिका की जवाबी कार्रवाई की आशंका अब भी क्षेत्र में बनी हुई है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तनाव कम होने के संकेत दिए।
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट किया। मचाडो ने कहा कि हम वेनेजुएला की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प पर भरोसा कर रहे हैं। हालांकि, नोबेल संस्थान ने स्पष्ट किया है कि पुरस्कार हस्तांतरित, साझा या रद नहीं किया जा सकता, इसलिए यह सम्मान मचाडो के पास ही रहेगा।
अगले दो-तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ झारखंड और ओडिशा में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में पांच-छह दिनों तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है। 19 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत में जहां-तहां हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रह सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड का असर जारी रहेगा। हालांकि 18 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा।
डेनमार्क, ग्रीनलैंड और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में आर्कटिक द्वीप के भविष्य को लेकर "मौलिक असहमति" उजागर होने के बीच, कई यूरोपीय देशों के सैनिक गुरुवार को ग्रीनलैंड में पहुंचते रहे, जो डेनमार्क के प्रति समर्थन का प्रदर्शन था।
दिल्ली-NCR में ग्रैप-3 की पाबंदियां फिर हुईं लागू
वायु गुणवत्ता के आने वाले दिनों में 'गंभीर' होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में ‘चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (ग्रैप) के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू किए गए हैं।पंजाब: पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ भाजपा में शामिल हुए
पंजाब के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता जगमीत सिंह बराड़ शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। जगमीत बराड़ के अलावा उनके भाई रिपजीत सिंह बराड़, पूर्व विधायक ओंकार सिंह सिद्धू, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के पूर्व ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ भी भाजपा में शामिल हुए। विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) वह अधिकारी होता है, जिसे किसी मंत्री या वरिष्ठ नेता के साथ विशेष कार्यों और दायित्वों के निर्वहन के लिए नियुक्त किया जाता है।उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गन्ने के खेत में मिला एक नवविवाहिता का शव
गोंडा जिले में एक गांव के समीप गन्ने के खेत में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। नवाबगंज के थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि विवाह के बाद पहली बार अपने मायके मैनपुर आई पूजा (20) बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।असम चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी भाजपा: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने विश्वास जताया है कि मार्च या अप्रैल महीने में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता हासिल करेगी। गोमती जिले में उदयपुर स्थित माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर में बृहस्पतिवार को पूजा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा फरवरी महीने में हो सकती है। सरमा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो काम किया है और जो शत प्रतिशत वादे पूरे किये है, उससे लगता है कि पार्टी एक बार फिर 126 सदस्यीय असम विधानसभा में शानदार बहुमत से वापसी करेगी।कोलकाता: महिला अपने मकान में मृत मिली, हत्या का मामला दर्ज
कोलकाता के नारकेलडांगा इलाके में एक युवती अपने मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “14 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि शिबतला लेन निवासी राज नारायण साह की बेटी पुष्पा कुमारी को नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनआरएसएमसीएच) के आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” अधिकारी के मुताबिक, चिकित्सकों ने उसके गले पर कथित तौर पर निशान देखे।उन्होंने बताया, “हमारे अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि पीड़िता के पिता को पड़ोसी कोमल सिंह ने पता चला कि पुष्पा अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ी हुई है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही। इसके बाद पुष्पा को दोपहर लगभग 3:15 बजे एनआरएसएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”
ChakraViewWithSumitAwasthi: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
#ChakraViewWithSumitAwasthi: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ? #ChakraView @awasthis
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 16, 2026
BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव की प्रक्रिया तय
भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा, जिसके बाद अध्यक्ष के नाम पर औपचारिक मुहर लग जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत 19 जनवरी को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा। नामांकन की जांच और अन्य औपचारिकताओं के बाद 20 जनवरी को चुनाव संपन्न होगा। यदि एक ही नामांकन आता है, तो अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध तय माना जाएगा।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पार्टी संगठन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में नए अध्यक्ष के चयन को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। 20 जनवरी के बाद पार्टी को स्थायी रूप से नया अध्यक्ष मिल जाएगा, जो आने वाले चुनावों में बीजेपी की कमान संभालेगा।
हैदराबाद में मंदिर के बरामदे में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का संदिग्ध गिरफ्तार
हैदराबाद में एक मंदिर के बरामदे में स्थापित मूर्ति को कथित रूप से क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को कमाटीपुरा थाने में दो मामले दर्ज किए गए। इनमें एक मामला मंदिर के बरामदे में लगे बैनर और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है, जबकि दूसरा मामला इसके बाद हुएविरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले और एक समुदाय विशेष के धार्मिक ढांचे में कथित तोड़फोड़ से जुड़ा है। इस घटना के बाद बुधवार देर रात यहां पुरानापुल इलाके में हल्का तनाव व्याप्त हो गया था। इस दौरान भीड़ द्वारा किए गए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
Pakistan's Drone: पुंछ और सांबा में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन देखे गए
जम्मू कश्मीर के पुंछ और सांबा जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पड़ोसी देश के ड्रोन मंडराते हुए देखे गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए अपनी ड्रोन रोधी प्रणाली (यूएएस) को सक्रिय कर दिया।सूत्रों ने बताया कि ड्रोन, पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के पास मंडराते हुए देखे गए।
सूत्रों के अनुसार, पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास चौकियों के नजदीक एक ड्रोन देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने ड्रोन रोधी प्रणाली का उपयोग किया। इसी तरह रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भी एक और ड्रोन देखा गया।
इस बीच, पाकिस्तान के साथ सीमा पर सेना ‘हाई अलर्ट’ पर है। राजौरी जिले में मंगलवार रात एलओसी के उस पार से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोनों को रोकने के लिए सेना के जवानों ने गोलीबारी की।
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर लोगों से की तिरुक्कुरल पढ़ने की अपील
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सभी लोगों से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित तमिल साहित्य के महत्वपूर्ण ग्रंथ तिरुक्कुरल पढ़ने की अपील की।मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आज तिरुवल्लुवर दिवस पर तिरुवल्लुवर को नमन करता हूं। उनकी रचनाएं और आदर्श असंख्य लोगों को प्रेरित करते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह एक ऐसे समाज में विश्वास रखते थे जो सौहार्दपूर्ण और करुणामय हो। वह तमिल संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ स्वरूप का प्रतीक हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि तिरुक्कुरल अवश्य पढ़ें, जो तिरुवल्लुवर की असाधारण बौद्धिक क्षमता की झलक देता है।’’
‘तिरुवल्लुवर दिवस’ महान तमिल दार्शनिक-कवि के सम्मान में मनाया जाता है।
यूरोपीय सैनिक पहुंचे ग्रीनलैंड
डेनमार्क, ग्रीनलैंड और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर ‘‘बुनियादी असहमति’’ उजागर होने के मध्य, कई यूरोपीय देशों के सैनिक डेनमार्क के समर्थन में आर्कटिक द्वीप पहुंच रहे हैं।यह असहमति बृहस्पतिवार को तब और स्पष्ट हो गई, जब ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) ने डेनमार्क एवं ग्रीनलैंड के अधिकारियों के साथ और बातचीत की योजनाओं को ग्रीनलैंड को अमेरिका द्वारा हासिल करने के लिए ‘‘अधिग्रहण समझौते पर तकनीकी वार्ता’’ बताया।
यह डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन के उस बयान से काफी अलग था, जिसमें उन्होंने इसे ऐसा कार्य समूह बताया था जो देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने के तरीकों पर चर्चा करेगा।
ट्रंप से मुलाकात के दौरान उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट किया: मचाडो
वेनेजुएला में विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक प्रस्तुत किया। मचाडो ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) से निकलकर कैपिटल हिल (संसद भवन परिसर) जाते समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट किया।’’मचाडो ने कहा कि उन्होंने ऐसा ‘‘हमारी आजादी के प्रति उनकी अनूठी प्रतिबद्धता को सम्मान देने के लिए’’ किया। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि मचाडो ने यह पदक उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि मचाडो से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन महिला हैं जिन्होंने बहुत कुछ झेला है। मारिया ने मेरे किए गए काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। यह आपसी सम्मान का कितना अद्भुत भाव है। धन्यवाद मारिया।’’
कार्रवाई और इंटरनेट बंद रहने के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए धीमे
ईरान की इस्लामिक सत्ता को चुनौती देने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को धीरे-धीरे शांत होते नजर आए। एक सप्ताह पहले ही अधिकारियों ने देश को दुनिया से अलग-थलग कर दिया था और अपनी दमनकारी कार्रवाई को तेज किया था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दमनकारी कार्रवाई में कम से कम 2,615 लोग मारे गए।प्रदर्शनकारियों की हत्याओं के बदले अमेरिका की जवाबी कार्रवाई की आशंका अब भी क्षेत्र में बनी हुई है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तनाव कम होने के संकेत दिए। इस बीच, अमेरिका ने उन ईरानी अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगाए, जिन पर पिछले महीने के अंत में देश की खराब होती अर्थव्यवस्था और मुद्रा के गिरने के खिलाफ हुए प्रदर्शन दबाने का आरोप है।
Greenland: कई यूरोप देशों के सैनिक पहुंचे ग्रीनलैंड
डेनमार्क, ग्रीनलैंड और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में आर्कटिक द्वीप के भविष्य को लेकर "मौलिक असहमति" उजागर होने के बीच, कई यूरोपीय देशों के सैनिक गुरुवार को ग्रीनलैंड में पहुंचते रहे, जो डेनमार्क के प्रति समर्थन का प्रदर्शन था।Today Weather: कैसे रहेगा आज मौसम?
अगले दो-तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ झारखंड और ओडिशा में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में पांच-छह दिनों तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है। 19 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत में जहां-तहां हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रह सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड का असर जारी रहेगा। हालांकि 18 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा।आज की ताजा खबर: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज होंगे घोषित
महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब सबकी नजरें 16 जनवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मुंबई की बीएमसी समेत पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहरों की सत्ता का फैसला कल हो जाएगा। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर तक रुझान साफ होने लगेंगे। महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है।'2013 में WTO में समझौता कर कांग्रेस आई थी, अब नैतिकता की बात न करे'; निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार
एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट; एएआईबी को दिया तीन सप्ताह का समय
एपस्टीन से नाम जोड़ने पर हरदीप पुरी ने राहुल को दिया जवाब, कहा-शांति शिष्टमंडल के रूप में उससे 3-4 बार मिला
Bharat Bandh Tomorrow Live Updates: कल क्यों बुलाया है भारत बंद? ट्रेड यूनियन की क्या है मांगें,इन सेवाओं पर हो सकता है असर
भारत ने क्यों निभाया इस पड़ोसी देश से रिश्ता? दिए 50 सैन्य वाहन
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited