LIVE

Bhabanipur By-Election Result 2021: भवानीपुर में ममता बनर्जी की बड़ी जीत, बनी रहेंगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, 58832 मतों के अंतर से हासिल की जीत

West Bengal Bhabanipur By Election Result 2021: आज पश्चिम बंगाल की 3 विधानसभा सीटों भवानीपुर, समसेरगंज, जंगीपुर और ओडिशा की पीपली में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, हर किसी की नजर भवानीपुर पर थी, ममता बनर्जी ने यहां से जीत हासिल कर ली है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 3, 2021, 16:57 IST
Follow on Google News
Bhabanipur By-Election Result 2021: भवानीपुर में ममता बनर्जी की बड़ी जीत, बनी रहेंगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, 58832 मतों के अंतर से हासिल की जीत

West Bengal Bhabanipur, Samserganj, Jangipur By Election Result 2021: आज का दिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बेहद अहम रहा। दरअसल, आज भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उनका इस सीट पर जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। इस साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वो नंदीग्राम सीट से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से हार गईं थीं। टीएमसी ने चुनाव जीता और वो मुख्यमंत्री बनीं, ऐसे में उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए इस उपचुनाव में जीत हासिल करना बेहद आवश्यक था। ममता बनर्जी ने भवानीपुर से बड़ी जीत हासिल की है वो 58 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीती हैं।

OCT 03, 2021 16:51 IST

मैं इस खेल का 'मैन ऑफ द मैच' हूं-भवानीपुर भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल

भवानीपुर भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने इस चुनाव में हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- मैं इस खेल का 'मैन ऑफ द मैच' हूं क्योंकि मैंने ममता बनर्जी के गढ़ में चुनाव लड़ा और 25,000 से ज्यादा वोट हासिल किए, कड़ी मेहनत जारी रखूंगी।
OCT 03, 2021 15:06 IST

58,832 वोटों के अंतर से जीतीं ममता बनर्जी

कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है।  जब से बंगाल में चुनाव शुरू हुए केंद्र सरकार ने हमें (सत्ता से) हटाने की साजिश रची। मैं 6 महीने के भीतर चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग और हमें वोट देने के लिए जनता की आभारी हूं। यहां (भवानीपुर में) लगभग 46% लोग गैर-बंगाली हैं। उन सभी ने मुझे वोट दिया है। पश्चिम बंगाल के लोग भवानीपुर देख रहे हैं, जिसने मुझे प्रेरित किया है।

OCT 03, 2021 14:31 IST

ममता बनर्जी भवानीपुर से जीतीं

ममता बनर्जी 58000 से ज्यादा वोटों से जीती हैं। उन्हें 84,709 वोट मिले, प्रियंका टिबरेवाल को 26,320 वोट मिले।

OCT 03, 2021 14:05 IST

52 हजार से ज्यादा वोटों से आगे ममता बनर्जी

चुनाव आयोग के अनुसार, 19वें दौर की मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल से 52,017 मतों से आगे चल रही हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कोलकाता में जश्न मनाया। सीएम के भाई कार्तिक ने कहा कि यहां टीएमसी के अलावा किसी अन्य पार्टी का कोई आधार नहीं है। पार्टी और दीदी लोगों के लिए काम करते हैं। हम 2024 में दिल्ली में सरकार बनाएंगे।

OCT 03, 2021 13:36 IST

45 हजार से ज्यादा वोटों से आगे ममता बनर्जी

17 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी को मिले 67,620 वोट, प्रियंका को मिले 21,882 वोट, श्रीजीब को मिले 2896 वोट। ममता बनर्जी 45 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

OCT 03, 2021 13:34 IST

पश्चिम बंगाल: तीनों सीटों पर TMC आगे

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी आगे चल रही है। समसेरगंज में टीएमसी उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम पांचवें चरण की मतगणना के बाद 3,768 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 19,751 मत मिले हैं जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जैदुर रहमान को 15,983 मत मिले हैं। जांगीपुर में टीएमसी प्रत्याशी जाकिर हुसैन 15,643 मतों से आगे चल रहे हैं। हुसैन को अब तक 25,572 मत मिले और उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुजीत दास को 9,929 मत मिले हैं।
 

OCT 03, 2021 13:33 IST

बड़ी जीत की ओर ममता

15 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी को मिले 58503 वोट, प्रियंका को मिले 18846 वोट, श्रीजीब को मिले 2267 वोट। ममता बनर्जी करीब 40000 वोटों से आगे चल रही हैं। भवानीपुर में कुल 21 चरणों में मतगणना होगी। 

OCT 03, 2021 12:44 IST

ममता बनर्जी बड़ी जीत की ओर

भवानीपुर उपचुनाव में 12 राउंड की गिनती पूरी हुई ।ममता बनर्जी को 48,813 वोट मिले, प्रियंका टिबरेवाल को 13,843 वोट  मिले। 

OCT 03, 2021 12:19 IST

जीत के जश्न पर लगे रोक: EC

चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को जीत के जश्न पर रोक लगाने के लिए लिखा है। इस संबंध में राज्य सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा गया है।

OCT 03, 2021 12:04 IST

ममता बनर्जी निकलीं काफी आगे

10वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी करीब 32 हजार वोटों से आगे हैं। ममता को 42122 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की प्रियंका को 10477 वोट मिले हैं। ये जो ‘ममता दीदी जी’ की जीत है वही तो ‘सत्यमेव जयते’ की रीत है। 

OCT 03, 2021 11:26 IST

ममता 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

ममता बनर्जी 24000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। ममता को 31,033 तो प्रियंका को 5719 वोट मिले हैं।

OCT 03, 2021 11:03 IST

चौथे राउंड के बाद ममता बनर्जी 12435 वोटों से आगे

OCT 03, 2021 10:54 IST

भवानीपुर: ममता बनर्जी ने बनाई बढ़त, शुरू हुआ जश्न

तीसरे राउंड की मतगणना के बाद ममता बनर्जी 6146 वोटों से आगे चल रही हैं। ममता बनर्जी को 9974 वोट मिले, वहीं प्रियंका टिबरेवाल को 3828 वोट मिले। टीएमसी समर्थकों ने कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के आवास के बाहर जश्न मनाया।

OCT 03, 2021 10:13 IST

ममता बनर्जी ने बनाई हुई है बढ़त

भवानीपुर में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के 881 वोटों के मुकाबले 3680 वोटों से आगे चल रही हैं।

OCT 03, 2021 10:13 IST

BJP उम्मीदवार आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीजू जनता दल (BJD) के उम्मीदवार रुद्र प्रताप महारथी पिपली विधानसभा उपचुनाव के  पहले दौर की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं।

OCT 03, 2021 09:36 IST

ममता बनर्जी चल रहीं आगे

पहले राउंड की गिनती के बाद भवानीपुर में ममता बनर्जी 2800 वोटों से आगे चल रही हैं।

OCT 03, 2021 09:17 IST

ओडिशा: पिपली सीट पर वोटों की गिनती जारी

ओडिशा की पिपली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एसपी डॉ. कंवर विशाल सिंह ने कहा कि पिपली में हमने एक अतिरिक्त एसपी और 2 डीएसपी के साथ 5 प्लाटून बलों को तैनात किया है। हमने पिपली और पुरी शहर में पर्याप्त बल तैनात किया है। स्ट्रांग रूम में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति है। पिपली विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में हम सघन गश्त कर रहे हैं।

OCT 03, 2021 09:08 IST

बंगाल: तीनों सीटों पर TMC आगे

जंगीपुर सीट से TMC के जाकिर हुसैन आगे चल रहे हैं। तीनों विधानसभा सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

OCT 03, 2021 08:23 IST

आगे चल रही ममता बनर्जी

ममता बनर्जी 600 वोटों से आगे चल रही हैं

OCT 03, 2021 08:00 IST

टिबरेवाल ने उपचुनाव के नतीजे के बाद हिंसा की आशंका जताई

उपचुनाव की काउंटिंग से पहले भवानीपुर सीट पर BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट से अपील की है कि उपचुनाव के नतीजे के बाद किसी तरह की हिंसा ना हो इसके लिए कोर्ट पुलिस फोर्स को तमाम जरुरी कदम उठाने के निर्देश दे। 

OCT 03, 2021 08:00 IST

ममता का बीजेपी की प्रियंका टिबरीवाल से मुकाबला

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी की प्रियंका टिबरीवाल से है। ममता बनर्जी ने 2011 और 2016 में भवानीपुर से जीत हासिल की थी। चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी और टीएमसी ने यहां पूरा जोर लगा दिया है। चुनाव प्रचार में  एक जनसभा में ममता ने लोगों से भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि मेरे लिए एक-एक वोट जरूरी है। CPM के श्रीजीव विस्वास भी मैदान में हैं।

OCT 03, 2021 07:08 IST

4 सीटों पर हुए थे उपचुनाव

30 सितंबर को पश्चिम बंगाल की समसेरगंज, जंगीपुर और भवानीपुर में उपचुनाव हुए थे, वहीं ओडिशा की पीपली सीट पर उपचुनाव हुए थे। आज सभी सीटों के नतीजे आने हैं।

OCT 03, 2021 07:06 IST

भवानीपुर में हुआ था 53.32% मतदान

मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज और जंगीपुर में क्रमश: 78.60 फीसदी और 76.12 फीसदी मतदान हुआ, जबकि भवानीपुर में 53.32 फीसदी मतदान हुआ।