LIVE

UP State Election Commission Nikay Chunav Result 2023, Sec.up.nic.in LIVE: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, मेयर की कई सीटें जीतने के साथ कई पर चल रही आगे

UP State Election Commission Nikay Chunav Result 2023, Sec.up.nic.in LIVE: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, मेयर की कई सीटें जीतने के साथ कई पर चल रही आगे
UP State Election Commission Nikay Chunav Result 2023, Sec.up.nic.in LIVE: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, मेयर की कई सीटें जीतने के साथ कई पर चल रही आगे

UP State Election Commission Lucknow, UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE on www.sec.up.nic.in: यूपी निकाय चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है। हालांकि कुछ घंटों की काउंटिंग के बाद रुझान नतीजों के तौर पर सामने आने शुरू हो जाएंगे। रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का जादू बरकरार है।

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दूसरे और अंतिम चरण में करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ। यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी, एसपी, बीएसपी, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों की साख भी दांव पर लगी हुई है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव को प्रदेश के शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के आकलन की कसौटी के रूप में भी देखा जा रहा है।

UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 LIVE


यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आप राज्य चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाना होगा,जहां होम पेज पर किनारे आपको "ELECTIONS LIVE" का सेक्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल कर आएगा और वहां "विनर्स रिजल्ट लिस्ट 2023", "रिजल्ट डैशबोर्ड", पोस्ट के हिसाब से पार्टी का प्रदर्शन और पार्टी के हिसाब से कैंडिडेट्स की लिस्ट सामने आ जाएगी। आप इसके अलावा ग्राफिक्स और पोस्ट के हिसाब से कैंडिडेट के चुनावी हलफनामे भी चेक कर सकेंगे। वैसे, रिजल्ट डैशबोर्ड पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

MAY 13, 2023 14:30 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: स्वार सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी जीते

उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की। उन्हें 68 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।
MAY 13, 2023 14:25 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: मैनपुरी की कुरावली नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत।

यूपी निकाय चुनाव में मैनपुरी की कुरावली नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत। बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा ने 6174 मत पाकर जीत हासिल की।
MAY 13, 2023 14:23 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: अयोध्या नगर निगम में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी की मिली जीत

अयोध्या नगर निगम में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 34000 वोटों से जीते। उन्होंने सपा के आशीष पांडे दीपू को हराया।
MAY 13, 2023 14:03 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद पर बीजेपी उम्मीदवार आगे

मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद पर सोलहवें राउंड की मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 91948 मतों से कांग्रेस से आगे।
MAY 13, 2023 13:54 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: रामपुर की स्वार और छानबे सीट पर अपना दल आगे

उत्तर प्रदेश उपचुनाव की मतगणना जारी है। रामपुर की स्वार और छानबे सीट पर अपना दल आगे चल रही है।
MAY 13, 2023 13:31 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: झांसी मेयर सीट बीजेपी ने जीती

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने झांसी मेयर सीट जीत ली है। यहां से पार्टी के उम्मीदवार बिहारी लाल यादव ने जीत दर्ज की है।
MAY 13, 2023 13:20 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: अयोध्या में मेयर चुनाव में बीजेपी को मिली जीत

अयोध्या में मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। अयोध्या में बीजेपी उम्मीदवार गिरीशपति त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। गिरीश ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को हराया।
MAY 13, 2023 13:04 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: अलीगढ़ मेयर पद के चुनाव में बीजेपी के प्रशांत सिंघल 29,776 वोट से आगे

अलीगढ़ नगर निकाय मेयर पद चुनाव में 9वें राउंड तक के परिणाम में बीजेपी को 83229, सपा को 53,453, बसपा को 22,862 वोट मिले हैं। बीजेपी के प्रशांत सिंघल 29,776 वोट से आगे हैं।
MAY 13, 2023 12:58 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी दक्षिण भारत कर्नाटक के दौरे से वापस आ गए हैं, अब उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के लिए भी मौन तोड़ देते अच्छा रहेगा! ट्रिपल इंजन सरकार बन रही है!
MAY 13, 2023 12:54 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: छानबे सीट पर कांटे की टक्कर

छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर सपा की कीर्ति कोल की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल से कांटे का टक्कर है।
MAY 13, 2023 12:54 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को रामपुर की स्वार सीट पर बढ़त

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में ताजा रूझानों के अनुसार बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को रामपुर की स्वार सीट पर बढ़त मिली है।
MAY 13, 2023 12:29 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: छानबे विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी प्रत्याशी कीर्ति कोल आगे

छानबे विधानसभा उप चुनाव का 14वां राउंड। समाजवादी प्रत्याशी कीर्ति कोल 4150 मतों से आगे। समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 33,968 मत मिले हैं। रिंकी कोल अपना दल (एस) को 33,818 मत मिले हैं।
MAY 13, 2023 12:20 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: स्वार उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन ने लहराया परचम

स्वार उपचुनाव में आजम खान के गढ़ में बीजेपी गठबंधन ने लहराया परचम।
MAY 13, 2023 12:19 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: 2 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे सीएम योगी

यूपी निकाय चुनाव के रुझानों में मिली बढ़त के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 2 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे।
MAY 13, 2023 12:09 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: 17 नगर निगम में से बीजेपी 16 पर आगे

यूपी निकाय चुनाव के शुरुआती रुझानों में सभी 17 नगर निगम में से बीजेपी 16 पर आगे हैं।
MAY 13, 2023 11:45 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: प्रयागराज मेयर काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी आगे

प्रयागराज मेयर काउंटिंग में बीजेपी गणेश केसरवानी को 23,470, सपा अजय श्रीवास्तव को 10,196, कांग्रेस प्रभा शंकर मिश्रा को 3,299, बसपा के सईद अहमद को 3,898, आप के मो कादिर को 1,026 वोट मिले हैं। बीजेपी के गणेश केसरवानी 13274 वोटों से आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 11:42 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: यूपी स्थानीय निकाय चुनाव- रुझान

नगर पंचायत - ट्रेंड्स 418/544बीजेपी - 221एसपी - 134बीएसपी - 26कांग्रेस - 19अन्या- 18
MAY 13, 2023 11:42 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: यूपी स्थानीय निकाय चुनाव- रुझान

नगर पालिका - ट्रेंड्स 199/199बीजेपी - 98एसपी - 59बीएसपी - 19कांग्रेस - 07अन्य - 16
MAY 13, 2023 11:42 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: यूपी स्थानीय निकाय चुनाव- रुझान

मेयर पद -17 सीटें बीजेपी - 16एसपी - 0 बीएसपी - 1कांग्रेस - 0
MAY 13, 2023 11:34 IST

ECI UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: मुरादाबाद में 6 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी लगातार आगे

यूपी निकाय चुनाव में मुरादाबाद में 6 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी लगातार आगे, सपा उम्मीदवार चौथे नंबर पर।