Mann ki Baat: PM मोदी ने दूर किया ग्रामीणों का डर, बोले- मैंने और मेरी मां ने लगा ली है वैक्सीन
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह मन के बात कार्यक्रम की 78वीं कड़ी है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात राष्ट्र के लिए प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संबोधन है, जो हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है।आज का कार्यक्रम 'मन की बात' का 78 वां संस्करण था। इस दौरान पीएम ने आगामी ओलंपिक को लेकर देश के खिलाड़ियों के संघर्ष का जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महान एथलीट दिवंगत मिल्खा सिंह को याद करते हुए उनके साथ बिताए अपने समय को याद किया।
आज़ादी के 75 वर्ष का अमृत-महोत्सव हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है- पीएम मोदी
"मेरे प्यारे देशवासियों,आज हमने कोरोना की कठिनाइयों और सावधानियों पर बात की, देश और देशवासियों की कई उपलब्धियों पर भी चर्चा की। अब एक और बड़ा अवसर भी हमारे सामने है। 15 अगस्त भी आने वाला है। आज़ादी के 75 वर्ष का अमृत-महोत्सव हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। हम देश के लिए जीना सीखें। आज़ादी की जंग- देश के लिए मरने वालों की कथा है। आज़ादी के बाद के इस समय को हमें देश के लिए जीने वालों की कथा बनाना है। हमारा मंत्र होना चाहिए –India First। हमारे हर फ़ैसले , हर निर्णय का आधार होना चाहिए। साथियों, अमृत-महोत्सव में देश ने कई सामूहिक लक्ष्य भी तय किए हैं।जैसे, हमें अपने स्वाधीनता सेनानियों को याद करते हुए उनसे जुड़े इतिहास को पुनर्जीवित करना है- पीएम मोदी
कोरोना की लड़ाई में हर किसी ने दिया है योगदान
"मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना के खिलाफ़ भारत की लड़ाई की एक बड़ी विशेषता है। इस लड़ाई में देश के हर व्यक्ति ने अपनी भूमिका निभाई है। मैंने “मन की बात” में अक्सर इसका ज़िक्र किया है | लेकिन कुछ लोगों को शिकायत भी रहती है कि उनके बारे में उतनी बात नहीं हो पाती है। अनेक लोग चाहे बैंक स्टाफ हो, टीचर्स हों, छोटे व्यापारी या दुकानदार हों, दुकानों में काम करने वाले लोग हों, रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहन हों, Security Watchmen, या फिर Postmen और Post Office के कर्मचारी- दरअसल यह लिस्ट बहुत ही लंबी है और हर किसी ने अपनी भूमिका निभाई है | शासन प्रशासन में भी कितने ही लोग अलग-अलग स्तर पर जुटे रहे हैं- पीएम मोदी
कोरोना-काल में doctors के योगदान के हम सब आभारी हैं- पीएम मोदी
मेरे प्यारे देशवासियों, अब से कुछ दिनों बाद 1 जुलाई को हम National Doctors’ Day मनाएंगे | ये दिन देश के महान चिकित्सक और Statesman, डॉक्टर बीसी राय की जन्म-जयंती को समर्पित है। कोरोना-काल में doctors के योगदान के हम सब आभारी हैं | हमारे डॉक्टर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारी सेवा की है | इसलिए, इस बार National Doctors’ Day और भी ख़ास हो जाता है। Wherever the art of Medicine is loved, there is also a love of Humanity। यानि ‘जहाँ Art of Medicine के लिए प्रेम होता है, वहाँ मानवता के लिए भी प्रेम होता है। डॉक्टर्स, इसी प्रेम की शक्ति से ही हमारी सेवा कर पाते हैं इसलिए, हमारा ये दायित्व है कि हम उतने ही प्रेम से उनका धन्यवाद करें, उनका हौसला बढ़ाएँ- पीएम मोदी
पौड़ी गढ़वाल के सच्चिदानंद भारती की सराहना की
एक शख्स हैं उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के सच्चिदानंद भारती जी। भारती जी एक शिक्षक हैं और उन्होंने अपने कार्यों से भी लोगों को बहुत अच्छी शिक्षा दी है। आज उनकी मेहनत से ही पौड़ी गढ़वाल के उफरैंखाल क्षेत्र में पानी का बड़ा संकट समाप्त हो गया है। जहाँ लोग पानी के लिए तरसते थे, वहाँ आज साल-भर जल की आपूर्ति हो रही है। आप ये जानकर हैरान रह जायेंगे कि भारती जी ऐसी 30 हजार से अधिक जल-तलैया बनवा चुके हैं | 30 हजार ! उनका ये भागीरथ कार्य आज भी जारी है और अनेक लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने लगातार छोटे-बड़े तालाब बनवाये | इससे न सिर्फ उफरैंखाल की पहाड़ी हरी-भरी हुई, बल्कि लोगों की पेयजल की दिक्कत भी दूर हो गई। साथियों, पहाड़ों में जल संरक्षण का एक पारंपरिक तरीक़ा रहा है जिसे ‘चालखाल’ भी कहा जाता है , यानि पानी जमा करने के लिए बड़ा सा गड्ढा खोदना। इस परंपरा में भारती जी ने कुछ नए तौर – तरीकों को भी जोड़ दिया- पीएम मोदी
जल संरक्षण का किया आह्वान
बादल जब बरसते हैं तो केवल हमारे लिए ही नहीं बरसते, बल्कि बादल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बरसते हैं। बारिश का पानी जमीन में जाकर इकठ्ठा भी होता है, जमीन के जलस्तर को भी सुधारता है। और इसलिए मैं जल संरक्षण को देश सेवा का ही एक रूप मानता हूँ- पीएम मोदी
अफ़वाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें- पीएम मोदी
अपनी मां का किया जिक्र
साथियो, vaccine की safety देश के हर नागरिक को मिले, हमें लगातार प्रयास करते रहना है | कई जगहों पर vaccine hesitancy को खत्म करने के लिए कई संगठन, civil society के लोग आगे आये हैं और सब मिलकर के बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मेरी माँ तो क़रीब-क़रीब 100 साल की हैं, उन्होंने भी दोनों dose लगवा लिए हैं I कभी-कभी किसी को इससे बुखार वगैरह आता है, पर वो बहुत मामूली होता है, कुछ घंटो के लिए ही होता है |देखिए vaccine नहीं लेना बहुत ख़तरनाक हो सकता है- पीएम मोदी
टोक्यों ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
हमारे देश में तो अधिकांश खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों, कस्बों, गाँवों से निकल करके आते हैं। साथियो, जब Talent, Dedication, Determination और Sportsman Spirit एक साथ मिलते हैं, तब जाकर कोई champion बनता है। Tokyo जा रहे हमारे Olympic दल में भी कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका जीवन बहुत प्रेरित करता है। टोक्यो जा रहे हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष रहा है, बरसों की मेहनत रही है | वो सिर्फ़ अपने लिए ही नहीं जा रहें बल्कि देश के लिए जा रहे हैं। हमें जाने-अनजाने में भी हमारे इन खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना है, बल्कि खुले मन से, इनका साथ देना है, हर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाना है- पीएम मोदी
मिल्खा सिंह को किया याद
साथियो, जब बात Tokyo Olympics की हो रही हो, तो भला मिल्खा सिंह जी जैसे legendary athlete को कौन भूल सकता है ! कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया। वो खेल को लेकर इतना समर्पित और भावुक थे कि बीमारी में भी उन्होंने तुरंत ही इसके लिए हामी भर दी लेकिन, दुर्भाग्य से नियति को कुछ और मंजूर था। जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था। बात करते हुए मैंने उनसे आग्रह किया था कि आपने तो 1964 में Tokyo Olympics में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, इसलिए इस बार, जब हमारे खिलाड़ी, Olympics के लिए Tokyo जा रहे हैं, तो आपको हमारे athletes का मनोबल बढ़ाना है, उन्हें अपने संदेश से प्रेरित करना है। हम सब जानते हैं कि मिल्खा सिंह जी का पूरा परिवार sports को समर्पित रहा है, भारत का गौरव बढ़ाता रहा है। मुझे आज भी याद है 2014 में वो सूरत आए थे | हम लोगों ने एक Night Marathon का उद्घाटन किया था | उस समय उनसे जो गपशप हुई, खेलों के बारे में जो बात हुई, उससे मुझे भी बहुत प्रेरणा मिली थी- पीएम मोदी
मन की बात की शुरूआत में सवाल
पीएम बोले-
मेरे प्यारे देशवासियो,नमस्कार! अक्सर ‘मन की बात’ में, आपके प्रश्नों की बौछार रहती है | इस बार मैंने सोचा कि कुछ अलग किया जाए, मैं आपसे प्रश्न करूँ, तो, ध्यान से सुनिए मेरे सवाल |
...Olympic में Individual Gold जीतने वाला पहला भारतीय कौन था?
...Olympic के कौन से खेल में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा medal जीते हैं?
...Olympic में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा पदक जीते हैं?
साथियो, आप मुझे जवाब भेजें न भेजें, पर MyGov में Olympics पर जो quiz है, उसमें प्रश्नों के उत्तर देंगे तो कई सारे इनाम जीतेंगे | ऐसे बहुत सारे प्रश्न MyGov के ‘Road to Tokyo Quiz’ में हैं |
टीकाकरण का कर सकते हैं जिक्र
पीएम मोदी अपने कार्यक्रम के दौरान देश में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान का भी जिक्र कर सकते हैं। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने देश में जारी टीकाकरण अभियान की प्रगति और कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की और इस सप्ताह टीकाकरण की रफ्तार पर संतुष्टि जताते हुए इसकी गति कायम रखने पर जोर दिया।
'मन की बात सुनेंगे किसानों के साथ'
जेपी नड्डा की अपील
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूँ कि हर महीने अपने बूथ के सभी साथियों के साथ किसी एक साथी के घर “मन की बात” को सुने और उसके पश्चात वहीं पर बूथ की बैठक करें,फिर अगले महीने अगले साथी के घर पर।'

