नीतीश कुमार बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, 15 मंत्रियों ने ली शपथ, बीजेपी के 7 तो जेडीयू से 5 बने मंत्री
Nitish Kumar Oath taking ceremony LIVE Updates: जेडी-यू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले ली। भाजपा की तरफ से दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं इस विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को जद-यू से ज्यादा सीटें मिली हैं। जद-यू इस बार मात्र 43 सीटें और भाजपा 74 सीटें जीतने में सफल हुई है।
रविवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सुशील कुमार मोदी ने पार्टी विधानमंडल दल के नेता के रूप में प्रसाद के नाम का प्रस्ताव किया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया। प्रसाद अब सुशील मोदी की जगह ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सुशील मोदी ने ट्वीट कर तार किशोर को बधाई दी। प्रसाद कटिहार से चौथी बार विधायक और रेणु देवी बेतिया से विधायक चुनी गई हैं।
बीजेपी के राम सूरत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ, कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली
बिहार राज्य की औराई सीट से जीते BJP विधायक राम सूरत कुमार ने ली शपथ, इसी के साथ शपथग्रहण समारोह समाप्त हो गया है, नीतीश कुमार सहित कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली है।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को तंज कसते हुए ट्वीट कर दी बधाई
BJP से जीवेश और रामप्रीत पासवान ने ली मंत्रिपद की शपथ
दरभंगा के जाले से जीत दर्ज कराने वाले बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने शपथ ली वहीं मधुबनी के राजनगर से जीतकर आए बीजेपी विधायक रामप्रीत पासवान ने भी शपथ ली
BJP कोटे से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
राज्य की आरा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे BJP के अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ,अमरेंद्र पहली बार मंत्री बन रहे हैं।
पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय ने ली मंत्री पद की शपथ
मंगल पांडेय ने ली मंत्री पद की शपथ, पांडे पिछली नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे
VIP पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ली मंत्री पद की शपथ
HAM कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली
शीला मंडल ने मंंत्री पद की शपथ ले ली है, HAM कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली है
विजेंद्र प्रसाद यादव,अशोक चौधरी और मेवा लाल चौधरी ने ली मंत्रिपद की शपथ
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई
जेडीयू कोटे से विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली मंत्री पद की शपथ
JDU से विजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ ली है उन्होंने राज्य की सुपौल सीट पर जीत दर्ज की है, यादव पिछली सरकार में विद्युत विभाग के मंत्री थे वो नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं।
जेडीयू से विजय चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ
जेडीयू से विजय कुमार चौधरी ने ली शपथ, पिछली सरकार में वो विधानसभा अध्यक्ष थे, चौधरी सरायरंजन सीट से जीते हैं चुनाव, 2010 में नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने। 2015 में बनाए गए थे राज्य के विधानसभा अध्यक्ष
नीतीश कुमार राजभवन में मौजूद हैं
नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के लिए बिहार राजभवन पहुंच गए हैं और वहां पर मौजूद हैं गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजभवन पहुंच चुके हैं.,शपथग्रहण समारोह बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।डिप्टी सीएम के लिए तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का नाम फाइनल हो गया है।
नीतीश कुमार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
बिहार राजद अध्यक्ष बिगेड़े बोल-एनडीए ने लोकतंत्र का रेप किया
राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एनडीए पर विवादित बयान दिया है। सिंह ने सोमवार को कहा कि एनडीए ने लोकतंत्र एवं जनादेश का रेप किया। उन्होंने कहा, 'जनता के जनादेश के साथ भाजपा ने रेप किया जिसके बाद नीतीश नाम के लड़के का जन्म हुआ।' सिंह के इस बयान पर भाजपा पलटवार कर सकती है।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस भी नहीं होगी शामिल
राजद के अलावा महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और भाकपा माले ने भी कहा है कि वे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। विपक्षी दलों के समारोह में शामिल न होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान होना चाहिए। यह जनादेश एनडीए के विकास कार्यों एवं 'जंगलराज' की वापसी रोकने के लिए है।
नीतीश के शपथ ग्रहण पर राजद का ट्वीट
राजद की ओर से किए गए एक ट्वीट में लिखा गया है, 'बिहार में दो मजबूरों की मजबूर सरकार बन रही है। एक शक्तिविहीन, शिथिल और भ्रष्ट प्रमाणित हो चुके मजबूर मुख्यमंत्री। दूसरा चेहराविहीन और तन्त्र प्रपंच को मजबूर वरिष्ठ घटक दल। इनकी मजबूरी है - राजद का जनाधार और तेजस्वी यादव को अपना सर्वाधिक प्रिय नेता स्वीकार कर चुका बिहार।'
शिवानंद तिवारी पर कांग्रेस का पलटवार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि शिवानंद राजद के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें सोच समझकर बयान देना चाहिए। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि राजद एक क्षेत्रीय पार्टी है और उसका दायरा बिहार तक सीमित है।
राहुल पर तिवारी का बयान निजी-मनोज झा
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में आज सांतवीं बार शपथ लेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के 20 उम्मीदवारों को हरवाने का आरोप लगाया। महागठंधन को इस चुनाव में 110 सीटें मिली हैं।
हमारे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी- रेणु कुमार
तार किशोर ने की पुष्टि
नीतीश के साथ 14 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
टाइम्स नाउ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें भाजपा से दो विधायक उप मुख्यमंत्री पथ की शपथ लेंगे। कैबिनेट में जद-यू के कोटे से छह मंत्री और भाजपा के कोटे से 5 मंत्री बनेंगे। मंत्रिमंडल में वीआईपी और हम को भी शामिल किया जाएगा।
'पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगा'
सुशील मोदी ने रविवार को अपने एक ट्वीट में कहा, ‘भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।’ उन्होंने कहा, ‘आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।’
नीतीश के शपथ ग्रहण में अमित शाह और नड्डा होंगे शामिल
नीतीश कुमार आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शरीक होंगे। बताया जाता है कि भाजपा की ओर से दो मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा मंत्रियों की संख्या ज्यादा होगी। माझी की पार्टी हम और वीआईपी से एक-एक मंत्री हो सकते हैं।
ये बन सकते हैं मंत्री
सूत्रों के मुताबिक जदयू से बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार और लेसी सिंह मंत्री बन सकते हैं। जबकि बीजेपी की ओर से तार किशोर प्रसाद, मंजू देवी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार और मंगल पांडेय को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। माझी की पार्टी हिंदुस्तान आवामा मोर्चा की ओर से संतोष मांझी और वीआईपी की ओर से खुद पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी मंत्री बन सकते हैं।
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज
आज शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे नीतीश
एनडीए ने बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का चयन किया है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश का यह चौथा कार्यकाल होगा। नीतीश राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे। रक्षा मंत्री एवं भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने नीतीश के शपथ ग्रहण की घोषणा पटना में की।
नीतीश सरकार में शामिल हो सकते हैं 36 मंत्री
सूत्रों का कहना है कि नीतीश की कैबिनेट में 36 मंत्रियों को जगह दी जा सकती है। भाजपा के कोटे से नीतीश मंत्रिमंडल में 20 से 21 मंत्री शामिल हो सकते हैं जबकि जेडी-यू की तरफ से 11 मंत्री और वीआईपी एवं हम से एक-एक मंत्रियों को जगह दी जा सकती है। नीतीश सरकार में इस बार भाजपा की तरफ से दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी को भाजपा विधायक मंडल का नेता एवं उपनेता चुना गया है। भाजपा अपने इन दोनों नेताओं को उप मुख्यमंत्री बना सकता है।

