MP Nikay Chunav Result 2022: निकाय चुनाव में BJP का जलवा कायम
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटों की गिनती आज सुबह नौ बजे शुरू हो गई थी जो फिलहाल जारी है। आज ही सभी रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इस चरण में 44 जिलों के 133 नगरीय निकाय के लिए हुए चुनाव की मतगणना हो रही है, जानिए हर ताजा अपडेट-
मध्य प्रदेश के नगर निगम इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, सिंगरौली उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल और सतना में मतगणना हो रही है। भाजपा अधिकतर जगहों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें 101 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें सबसे अधिक इंदौर में 19 उम्मीदवार थे। इसके साथ ही 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के भी वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना केंद्रों मोबाइल का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां जानिए मतगणना को लेकर हर ताजा अपडेट्स-
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय परिणाम कांग्रेस के लिए उत्साहजनक: कमलनाथ
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के परिणामों पर कहा कि परिणाम कांग्रेस की लिए उत्साहजनक हैं और तीन शहरों में महापौर पद पर जीत के साथ ही कांग्रेस के पार्षदों की संख्या भी बढ़ी है। मालूम हो कि कांग्रेस ने कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा नगर निगम और जबलपुर नगर निगम में महापौर पद का चुनाव जीता है जबकि ग्वालियर में कांग्रेस की उम्मीदवार शोभा सिकरवार आगे चल रही हैं। इसके साथ ही बुरहानपुर और उज्जैन में कांग्रेस के उम्मीदवार क्रमश: 542 और 736 मतों से पराजित हुए हैं। कमलनाथ ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परिणाम कांग्रेस के लिए उत्साहजनक हैं। हमने छिंदवाड़ा, जबलपुर और ग्वालियर में तीन महापौर पदों पर जीत दर्ज की है। हमारे पार्षदों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि हमने ग्वालियर में करीब 50 साल बाद महापौर के पद पर जीत हासिल की है।
इंदौर में महापौर पद का सबसे अमीर उम्मीदवार हारा, भाजपा प्रत्याशी ने 1.33 लाख मतों से दी पटखनी
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम चुनावों में महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला को रविवार को करीब 1.33 लाख मतों से हराया और इस पद पर भाजपा का दो दशक पुराना कब्जा बरकरार रखा। अपने जीवन में पहली बार सियासी चुनाव लड़ने वाले भार्गव को 5,92,519 वोट हासिल हुए, जबकि मौजूदा कांग्रेस विधायक शुक्ला को 4,59,562 मतों से संतोष करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि केवल 12वीं तक पढ़े शुक्ला ने चुनावी हलफनामे में अपनी और उनकी पत्नी की कुल 170 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी और वह सूबे के 16 नगर निगमों में हुए चुनावों में महापौर पद के उम्मीदवारों में सबसे अमीर थे।
चुनाव प्रचार में खुद को अक्सर ‘लक्ष्मीपुत्र’ बताने वाले शुक्ला ने मतदाताओं से बहुचर्चित वादा किया था कि राज्य के सबसे बड़े शहर इंदौर का महापौर बनने पर वह ‘अपनी जेब से’ पांच ओवरब्रिज बनवाएंगे और कोविड-19 के मरीजों तक 20,000-20,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी पहुंचाएंगे।
उधर, भाजपा उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव ने चुनावी घोषणापत्र में अपनी और उनकी पत्नी की कुल 2.31 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। भार्गव के पास एलएलएम और अन्य शैक्षणिक उपाधियां हैं। भार्गव की नामांकन रैली में 18 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्ला पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए इंदौर नगर निगम चुनावों को ‘धन के पुजारी’ और ‘‘ज्ञान के पुजारी’ के बीच की लड़ाई" करार दिया था।
गौरतलब है कि इंदौर में भाजपा ने जोखिम लेते हुए महापौर पद के लिए भार्गव के रूप में एकदम नये चेहरे पर दांव लगाया था। इस पद के भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपने नाम की अधिकृत घोषणा से महज दो घंटे पहले, भार्गव ने अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दिया था और चुनावी राजनीति में पहला कदम रखा था। भार्गव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय तौर पर जुड़े रहे हैं।
मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव परिणाम
मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव परिणाम: भाजपा ने 5 सीटें (बुरहानपुर, खंडवा, सतना, सागर, उज्जैन) जीती और 2 (भोपाल और इंदौर) पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस ने 2 सीटों (जबलपुर, छिंदवाड़ा) पर जीत हासिल की है और 1 (ग्वालियर) पर आगे चल रही है। AAP ने 1 सीट (सिंगरौली) जीती। एएनआई की रिपोर्ट।
सिंधिया के होम टाउन ग्वालियर में बीजेपी की हार
सिंधिया के होम टाउन ग्वालियर में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। चंबल ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर का जादू नहीं चला। दिग्विजय सिंह अपने ही निर्वाचन क्षेत्र शहर भोपाल से हार गए। कमलनाथ अपने गृह नगर छिंदवाड़ा को जीतने में सफल रहे। 11 मेयर सीटों का परिणाम आए। पहले बीजेपी के पास सभी सीटें थीं। कांग्रेस को तीन सीटों का फायदा हुई। बीजेपी ने 7 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने तीन सीटें, आम आदमी पार्टी ने एक सीटें जीती।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने रचा इतिहास, दर्ज की पहली जीत
मध्यप्रदेश में पहली बार नगर निकाय चुनाव लड़ी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार को प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। एआईएमआईएम प्रत्याशी शकीरा बिलाल ने खंडवा नगर निगम के लिए वार्ड-14 से पार्षद का चुनाव जीत कर पार्टी को यह उपलब्धि हासिल करवाई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। शकीरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां बेगम को 285 वोटों के अंतर से हराया। शकीरा को 902 मत मिले, जबकि नूरजहां केवल 617 मत हासिल कर सकी।
खंडवा नगर निगम में 50 वार्ड हैं। इनमें से एआईएमआईएम ने 10 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसके अलावा, एआईएमआईएम ने खंडवा नगर निगम से महापौर के लिए भी कनीज फातिमा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह हार गई। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में खंडवा में एक जनसभा की थी। ओवैसी ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभाएं की थी।
MP Nagariya Nikay Chunav Results: नीमच नगरपालिका चुनाव परिणाम, बीजेपी-कांग्रेस में टक्कर
नीमच नगरपालिका के चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं। 40 वार्डो में से तीसरा राउंड के 30 वार्डो के नतीजे आए हैं। 30 वार्डों में 15 पर बीजेपी की जीत हुई। जबकि 13 पर कांग्रेस विजय हासिल की। दो पर निर्दलीय की जीत मिली।
MP Nagariya Nikay Chunav Results: ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर जीत की तरफ
ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 16,108 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं सतना की बात करें तो यहां भी बीजेपी की बढ़त साफ नजर आ रही है। भाजपा यहां 22 वार्डों में से 15 जीत चुकी है जबकि कांग्रेस 6 वार्ड में जीती है।
MP Nagariya Nikay Chunav Results: सिंगरौली में आप की महापौर उम्मीदवार जीती
बीजेपी ने 11, कांग्रेस ने 5 सीट पर जीत दर्ज की। इस तरह बीजेपी नगर परिषद पर काबिज हो गई है जबकि 2 पर निर्दलीय भी चुनाव जीते है। सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले गुना नगर पालिका पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। सिंगरौली में ‘आप’ की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को 9340 मतों से हराया।
MP Nagariya Nikay Chunav Results: इंदौर में बीजेपी के 15 पार्षद प्रत्याशी विजयी
Indore Nagariya Nikay Chunav Results: इंदौर में 6 राउंड की मतगणना हो चुकी है। बीजेपी के 15 उम्मीदवार अभी तक चुनाव जीत चुके हैं जबकि कांग्रेस के चार प्रत्याक्षी चुनाव जीते हैं। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 30963 मतों से आगे चल रहे हैं।
MP Nagariya Nikay Chunav Results: इंदौर में बीजेपी फिर आगे
नगर निगम के 34 वार्ड में बीजेपी 20 वार्ड पर आगे चल रही है इन 13 वार्ड में कांग्रेस बढ़त बनाए हैं जबकि एक वार्ड निर्दलीय के खाते में जाते हुए दिख रहा है। वहीं उज्जैन की बात करें तो भाजपा 27 वार्ड में जबकि कांग्रेस महज 11 वार्ड में आगे चल रही है।
MP Nagariya Nikay Chunav: बुरहानपुर में बीजेपी की जीत
बीजेपी ने बुरहानपुर निकाय चुनाव में जीत हासिल कर ली है। भाजपा की माधुरी पटेल ने 542 वोटों से चुनाव जीता है। वहीं ग्वालियर की बात करें तो भाजपा यहां भी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा 35 वार्डों में और कांग्रेस 21 वार्डों में आगे है जबकि 8 वार्ड में निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
MP Nagariya Nikay Chunav: देवास नगर परिषद में बीजेपी का डंका
देवास जिले की 9 नगर परिषदों के चुनाव में भाजपा ने शानदार विजय हासिल की है। 80 सीटें बीजेपी तथा 40 कांग्रेस और 15 अन्य के खाते में गई हैं। कांग्रेस केवल काटफोड़ नगर परिषद में बढ़त बना सकी जहां 15 में से 8 वार्ड कांग्रेस तथा 6 बीजेपी ने जीते। नेमावर में तो बीजेपी 15 में से 13 वार्डों पर विजयी रही है।
MP Nagariya Nikay Chunav: सतना में बीजेपी महापौर उम्मीदवार चुनाव जीते
सतना में बीजेपी महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार चुनाव जीत गए हैं। शाजापुर नगर पालिका पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। जबलपुर में के 79 वार्डों में 34 वार्डों में बीजेपी और 33 वार्डों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
MP Nagariya Nikay Chunav: छठे राउंड के बाद BJP के योगेश ताम्रकार 21302 मतों से आगे
सतना में छठे राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। छठे राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के योगेश ताम्रकार कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा से 21302 मतों से आगे चल रहे हैं। इस बीच नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के बीच बीजेपी में बधाई का दौर शुरू हो गया है।
MP Nagariya Nikay Chunav:सिहोरा नगर पालिका परिषद पर BJP का कब्जा
सिहोरा नगर पालिका परिषद में बीजेपी का कब्जा हो गया है। बीजेपी ने 18 में से 10 वार्डों में जीत हासिल कर ली है जबकि कांग्रेस 6 तथा निर्दलीय एक वार्ड में जीत चुके हैं। वहीं इंदौर में भाजपा पुष्यमित्र भार्गव करीब साढ़े हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
MP Nagariya Nikay Chunav:भाजपा और कांग्रेस चार-चार सीट
नगर निकाय चुनाव की रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार इंदौर, भोपाल, सागर और छिंदवाड़ा में महापौर पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, और बुरहानपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
MP Nagariya Nikay Chunav: आलमपुर और दबोह में कांग्रेस की शानदार जीत
आलमपुर में 15 वार्ड में से बीजेपी 4 वार्ड ही जीत सकी है जबकि कांग्रेस 9, आप तथा निर्दलीय को 1-1 सीट मिली है। दबोह नगर परिषद में कांग्रेस 12, बीजेपी 3 तथा अन्य का खाता खुलना बांकी है। रोन में कांग्रेस 7, बीजेपी 2 तथा अन्य पांच वार्ड जीत गए हैं।
MP Nagariya Nikay Chunav: नीमच में बीजेपी कांग्रेस का हाल
नीमच जिले के जीरन नगर परिषद में कांग्रेस पांच तथा बीजेपी 6 वार्ड में जीत हासिल कर चुकी है। वहीं निर्दलीय 4 वार्ड में विजयी हुए हैं। ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 4843 मतों से आगे चल रही हैं।
MP Nagariya Nikay Chunav: भिंड में बीजेपी साफ
ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ गुना में कांग्रेस 20 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि 9 पर कांग्रेस ने बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कैमोर नगर परिषद में भाजपा 9 वार्ड में आगे है जबकि कांग्रेस पांच वार्ड में आगे है। वहीं भिंड में एक बार फिर कांग्रेस ने 15 में से 13 वार्ड जीत लिए हैं जबकि निर्दलीय दो सीटों पर जीते हैं बीजेपी खाता तक नहीं खोल सकी।
MP Nagariya Nikay Chunav Results: बैतूल में बीजेपी का डंका
बैतूल नगर परिषद पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 23 में से 20 वार्ड पर कब्जा कर लिया है जबकि 3 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सिंगरौली में आप बढ़त कायम किए हुए हैं। वहीं जबलपुर में कांग्रेस की बढ़त 11 हजार वोटों की हो गई हैं।
MP Nagariya Nikay Chunav Results: जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी 6711 वोटों से आगे
जबलपुर में काउंटिंग का तीसरा राउंड खत्म. कांग्रेस यहां अपनी बढ़त को लगातार आगे कर रही है। वहीं ग्वालियर की बात करें तो फिलहाल जो रूझान आए हैं उनमें बीजेपी 8, कांग्रेस 3 तथा अन्य दो वार्ड में आगे चल रही है। बीजेपी इंदौर, सागर औऱ सतना में अपनी बढ़त बनाए हुए है
MP Nagariya Nikay Chunav Results: सिंगरौली नगर निगम में आप को बढ़त
खंडवा में डाक मतपत्रों की गिनती जारी है और बीजेपी 9 और कांग्रेस को 7 सीटों पर आगे चल रही है। इंदौर में 85 वार्डों में बीजेपी 41 वार्डों में आगे चल रही है जबकि कांग्रेस काफी पीछे है और केवल 18 वार्ड में बढ़ बनाए हैं। वहीं सिंगरौली नगर निगम में 14 वार्ड के रूझान आए हैं जिनमें आम आदमी पार्टी 7 वार्ड में आगे चल रही है जबकि बीजेपी पांच और कांग्रेस 2 पर आगे है।
MP Nagariya Nikay Chunav: भोपाल में बीजेपी ने बनाई बढ़त
भोपाल में भाजपा की मालती राय और कांग्रेस की पूर्व महापौर रहीं विभा पटेल के बीच मुकाबला है और फिलहाल मालती राय 1500 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं उज्जैन में कांग्रेस के महेश परमार पांच हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बुरहानपुर में कांग्रेस 313 वोटों से आगे चल रही है।
MP Nagariya Nikay Chunav: भोपाल 85 वार्डों में से 23 पर कांग्रेस आगे, 15 पर BJP
भोपाल नगर निगम के कुल 85 वार्ड में से 23 वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है जबकि कुल 14 वार्डों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। जबलपुर और उज्जैन में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं सतना में भाजपा ने अपनी बढ़त को कायम रखा रहा है। कुल मिलाकर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।
MP Local Body Election Phase 1 Result 2022: खंडवा में मतगणना रूकी
खंडवा के कांटेक्ट सेंटर के बाहर कांग्रेस के हंगामे के बाद मतगणना को रोक दिया गया है। मतगणना कक्ष के अंदर 10 टेबल लगाने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। जिसके बाद फिलहाल मतगणना प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
MP Local Body Election Phase 1 Result 2022 : बडौनी में बीजेपी का क्लीन स्वीप
दतिया की बडौनी नगर पंचायत में बीजेपी ने 15 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप कर लिया है। वहीं कोठी नगर परिषद ने बीजेपी के 10 पार्षद जीते हैं जबकि कांग्रेस के 4 और एक निर्दलीय पार्षदों की जीत दर्ज की गई है। बीजेपी तमाम जगहों पर बढ़त बनाए हुए है।
Madhya Pradesh Municipal Election Phase 1 Result: मंदसौर में बीजेपी दो वार्ड में आगे
निवाड़ी में वार्ड नंबर 9 से बीजेपी के बृजेश तिवारी जीते। बीजेपी के बृजेश तिवारी ने 314 वोटों से जीत हासिल की। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि मंदसौर नगर पालिका के दो वार्डों में भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस एक पर और दो में निर्दलीय आगे चल रही है।
MP Municipal Election 2022 Results Live- सबसे पहले आएंगे खंडवा के परिणाम
निगर निकाय के लिए जारी मतगणना के बीच खबर ये है कि सबसे पहले खंडवा नगर निगम का रिजल्ट आएगा। क्योंकि यहां पर सबसे कम मतदाता थे। इसके बाद इंदौर का नतीजा घोषण होने की उम्मीद है जहां बीजेपी- कांग्रेस में कड़ी टक्कर है।
MP Municipal Election 2022 Results Live- शुरू हुई मतगणना
न गरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही मतगणना में कई उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। जिन शहरों के महापौरों की घोषणा होगी उनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर शामिल हैं।
MP Municipal Election 2022 Results: कांग्रेस ने नेताओं के साथ तैनात किए वकील
कांग्रेस ने गड़बड़ी होने की आशंका के चलते वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग स्थानों पर अपने वकीलों के साथ तैनात किया है। वोटों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चूंकि मतदान ईवीएम से हुआ है तो जल्द ही परिणाम आने की भी उम्मीद है।
मोबाइल फोन प्रतिबंधित
नगरीय निकायों की मतगणना के दौरान मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।मतगणना परिसर में बनाये गये मीडिया सेंटर तक मीडियाकर्मी द्वारा मोबाइल, कैमरे तथा वीडियो कैमरा ले जाए जा सकेंगे
11 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार
पहले चरण में राज्य के 11 नगर निगम में महापौर पद के 101 उम्मीदवार मैदान में हैं। 133 नगरीय निकाय में 2850 पार्षद के पद हैं जिनमें से 42 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पद पर मतदान हुआ है और 11250 प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
सारी तैयारियां की गई पूरी
मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका परिषद सीहोर की मतगणना के लिए शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज को मतगणना केन्द्र बनाया गया है। नगर पालिका परिषद सीहोर से पार्षद पद के लिए 149 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।
ईवीएम से हुए थे मतदान, सुबह 9 बजे से होगी काउंटिंग
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 133 निकायों के लिए डाले गए वोटों की गिनती आ हो रही है। इस चुनाव में ईवीएम से मतदान हुआ था। मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हो रही है और रिजल्ट भी आज ही घोषित होने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है।
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में हुए नगरीय निकाय चुनाव
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में हुए नगरीय निकायों के पहले चरण में 61 प्रतिशत वोटिंग हुई। मालवा में सबसे अधिक 88 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भोपाल में सबसे कम 43.80 प्रतिशत मतदान हुआ था। औसत 61 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में हुई वोटिंग शामिल है।
पहले चरण में 133 नगरीय निकायों के लिए हुआ मतदान
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 133 नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ। जिसमें 11 महापौर और 2 हजार 808 पार्षद चुनने के लिए मतदान हुआ था। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।

